BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चेकिंग कर रहे ASI को कार चालक ने बोनट पर घसीटा, पुलिस वालों ने पीछाकर पकड़ा

by bnnbharat.com
May 2, 2020
in Uncategorized
चेकिंग कर रहे ASI को कार चालक ने बोनट पर घसीटा, पुलिस वालों ने पीछाकर पकड़ा

चेकिंग कर रहे ASI को कार चालक ने बोनट पर घसीटा, पुलिस वालों ने पीछाकर पकड़ा

Share on FacebookShare on Twitter

चंडीगढ़: कोरोना के चलते देशभर में लॉकडाउन है. लोगों को सड़क पर घूमने से रोकने के लिए जगह जगह पुलिस तैनात है. ऐसे में नियमों का उल्लंघन करने वालों की भी कमी नहीं जो पुलिस और कोरोना योद्धाओं का काम मुश्किल कर रहे हैं. ऐसा ही एक वीडियो पंजाब से सामने आया है. जब पुलिस के रोकने पर एक कार ड्राइवर ने पुलिस कर्मचारी को दूर तक बोनट पर घसीट दिया.

पंजाब के जालंधर जिले में कार चालक द्वारा एएसआई (ASI) को बोनट पर घसीटने का मामला सामने आया है. जालंधर  के मिल्क बार चौक पर युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया. नाके पर खड़े पुलिसकर्मियों ने एक अर्टिगा कार को रुकने का इशारा किया तो युवक अपनी कार के बोनट पर एएसआई मुल्ख राज को घसीटता हुआ ले गया. एडिशनल एसएचओ गुरदेव सिंह ने पीछा करके युवक को पकड़ लिया और एएसआई को बोनट से नीचे उतारा. एएसआई पर कार चढ़ाने वाले लड़के की उम्र 19 साल बताई जा रही है.

खुद को नाबालिग बता रहा लड़का

दूसरी ओर लड़का खुद को नाबालिग बता रहा है. पुलिस उसे हिरासत में लेकर बयान दर्ज कर रही है. थाना छह के एसएचओ सुरजीत सिंह का कहना है कि आरोपित लड़का घर से बाहर क्यों आया था और उसने नाके पर रोके जाने के बावजूद गाड़ी क्यों भगाई, इसके बारे में जांच की जा रही है.

#WATCH Punjab: A car driver drags a police officer on car’s bonnet in Jalandhar, after the officer tried to stop the vehicle today, amid #COVID19 lockdown. pic.twitter.com/IZUuTHapsK

— ANI (@ANI) May 2, 2020

पुलिस ने किया था रुकने का इशारा

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मिल्क बार चौक पर नाके पर खड़े मुलाजिमों ने अर्टिगा कार को रुकने का इशारा किया तो युवक ने वहां तैनात थाना छह के एएसआई मुल्ख राज पर कर चढ़ाने की कोशिश की. एएसआइ को बिगड़ैल युवक काफी दूर तक बोनेट पर घसीटता ले गया.

हरकरत में आए अधिकारी

कर्फ़्यू के दौरान पुलिस कर्मी पर कार चढाने की कोशिश से पुलिस अधिकारी भी हरकत में आ गए हैं. लड़के के परिवार वालों को थाने बुलाया गया है. इसके बाद उसकी उम्र को लेकर भी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पीड़ित मानवता के सेवार्थ योगदा सत्संग की सराहनीय पहल

Next Post

कहासुनी में युवक ने किया छुरे से वार, आरोपी गिरफ्तार

Next Post
कहासुनी में युवक ने किया छुरे से वार, आरोपी गिरफ्तार

कहासुनी में युवक ने किया छुरे से वार, आरोपी गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d