BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

असम में बाढ़, 12 की मौत, CRPF हेडक्वार्टर में घुसा पानी

by bnnbharat.com
June 25, 2020
in Uncategorized
असम में बाढ़, 12 की मौत, CRPF हेडक्वार्टर में घुसा पानी

असम में बाढ़, 12 की मौत, CRPF हेडक्वार्टर में घुसा पानी

Share on FacebookShare on Twitter

असम: असम में पिछले एक सप्ताह से हो रही बारिश से वहां के हालात गंभीर हो गए है. बाढ़ के कारण हजारों की संख्या में लोग सड़क पर आने के मजबूर हो गए हैं. अब तक 38,000 लोग इससे प्रभावित हुए हैं. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की प्रतिदिन की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में बाढ़ में एक व्यक्ति की मौत हो जाने के साथ कुल मृतक संख्या बढ़ कर 12 हो गई है.

सीआरपीएफ के हेडक्वार्टर में घुसा पानी

डिब्रूगढ़ में सीआरपीएफ के हेडक्वार्टर में भी बाढ़ का पानी घुस गया है जिसके कारण जवानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यहां जवानों के बेड रूम तक पानी पहुंच गया है.

उफान पर नदियां

असम के अलग-अलग हिस्सों में लगातार हो रही बारिश से प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ गया है वह उफान पर हैं. गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी का पानी खतरे के निशान से सिर्फ एक मीटर नीचे है. हालांकि नदी का जलस्तर तेजी से ऊपर की ओर बढ़ रहा है. केंद्रीय जल आयोग के अधिकारी साजिदुल हक ने बताया, ‘ब्रह्मपुत्र नदी के पानी का स्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है इसके बढ़ने की संभावना है. वर्तमान में पानी का स्तर खतरे के निशान से 1 मीटर नीचे है.’

बाढ़ की इस लहर में अब तक 12 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में बाढ़ से शिवसागर जिले में एक व्यक्ति की मौत हुई है. बता दें कि बाढ़ के कारण असम के देहामजी, जोरहट, शिवसागर डिब्रूगढ़ जिले में लोगों का जीना मुहाल हो गया है.

बाढ़ के कारण असम के 100 से ज्यादा गांवों में पानी घुस गया है. यही कारण है कि इन गांवों को लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, इस बाढ़ से फसल भी चौपट हो गई है. यहां करीब 5,031 हेक्टेयर भूमि की फसल बर्बाद हो चुकी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अतिवर्षा एवं बाढ़ से निपटने के लिये एहतियात बरते, करें पुख्ता इंतजाम: एडीएम

Next Post

एक और कोरोना वैक्सीन का ट्रायल, 13 वैक्सीन क्लिनिकल ट्रायल के फेज में

Next Post
एक और कोरोना वैक्सीन का ट्रायल, 13 वैक्सीन क्लिनिकल ट्रायल के फेज में

एक और कोरोना वैक्सीन का ट्रायल, 13 वैक्सीन क्लिनिकल ट्रायल के फेज में

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d