BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पैरोल पर निकले हत्यारे ने बाहर आते ही कर डाली एक और हत्या, गिरफ्तार

by bnnbharat.com
October 22, 2020
in समाचार
ट्रेनों में चारी करने वाले गैंग का खुलासा
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: कोरोना महामारी के कारण इसी साल अप्रैल में जेल से बाहर आए हत्या के एक दोषी को पुलिस ने एक और मर्डर करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. मामला दिल्ली के तुगलकाबाद गांव से जुड़ा है. हत्या के आरोपी की उम्र 42 साल है और वह एक मर्डर का दोषी पाए जाने के बाद उम्र कैद की सजा काट रहा था. हालांकि, कोविड-19 के कारण उसे पैरोल पर बाहर भेजा गया था.

पुलिस के अनुसार, हत्या करने वाले शख्स की पहचान विश्वजीत उर्फ चाचा के तौर पर हुई है. उसने मंगलवार रात 25 साल के एक युवक विक्की गुप्ता की जुआ खेलने में हुए विवाद के बाद चाकू मारकर हत्या कर दी थी. इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ा. पुलिस ने बताया करीब 4000 कैदियों को कोरोना के खतरे के कारण विभिन्न जेलों से बाहर भेजा गया था.

पुलिस ने बताया कि मर्डर केस में उसके खिलाफ केस गोविंदपुरी पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया. विश्वजीत पर पहले से ही डकैती सहित कई और मामले दर्ज हैं. वह करीब एक दशक पहले चितरंजन पार्क में हुए हत्या के मामले में सजा भी काट रहा था.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मंगलवार की हत्या की वारदात तड़के 3 बजे हुई. दरअसल, विक्की गुप्ता ने विश्वजीत और उसके दोस्त राजा के खिलाफ जुए के खेल में 70 हजार रुपये जीत लिए थे. इस पर विश्वजीत ने विक्की पर चिटिंग और धोखेबाजी का आरोप लगाया. यही से दोनों के बीच बहस शुरू हुई और विश्वजीत ने विक्की की छाती में चाकू से कई वार किए.

https://bnnbharat.com/pm-modi-to-attend-durga-puja-celebrations/
https://bnnbharat.com/today-navy-will-get-ins-cover/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जानें पीएम मोदी की सेहत का राज, डाइट प्लान के जरिए कैसे रखते हैं खुद को स्वस्थ

Next Post

JMM ने संथाल परगना का सिर्फ अपने राजनीतिक फायदे के लिए किया इस्तेमाल: अर्जुन मुंडा

Next Post
मागो मुण्डा हत्या मामले में अर्जुन मुंडा लेंगे जानकारी

JMM ने संथाल परगना का सिर्फ अपने राजनीतिक फायदे के लिए किया इस्तेमाल: अर्जुन मुंडा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d