झारखंड : हमेशा की तरह एक बार फिर से विधानसभा मॉनसून सत्र के चौथे दिन सदन के बाहर करवाई से पूर्व विपक्षियों द्वारा जमकर राज्य के विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया गया. इस दौरान सबसे पहले विपक्षियों ने झारखण्ड में सुखाड़ मामले को लेकर अपना विरोध जताया.

सबसे खास बात यह देखने को मिली कि कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी कुछ अलग और नए अंदाज में राज्य के सुखाड़ और किसानों की हालात को बताते हुए हाथों में सूखा हुआ फसल लेकर प्रदर्शन करते दिखे.
Also Read This:- अजित नायक ने आत्मदाह की बावत मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
इरफान अंसारी ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार किसानों, फसल और राज्य के सुखाड़ जैसे मामलों पर ध्यान नहीं दे रही. इसलिए सरकार का ध्यान आकर्शित कराने के लिए इस वेशभूषा का सहारा लेना पड़ा.
वहीं इरफान अंसारी द्वारा किसान के वेशभूषा में किए गए प्रदर्शन को कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने बहरूपिया बताते हुए इस वेश भूषा से जनता को गुमराह करने की बात कही, साथ ही कहा कि इस विधानसभा में इरफान जी खुद उखड़ जाएंगे।

