BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विधानसभा सचिव को सामान्य प्रोटोकॉल भी मालूम नहीं: समीर उरांव

by bnnbharat.com
August 16, 2020
in Uncategorized
बीजेपी सांसद को विधानसभा परिसर में माल्यार्पण की नहीं मिली अनुमति
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सांसद समीर उरांव ने प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रदेश की जनता अपमानित महसूस कर रही है. उन्होंने कहा कि संसद या विधानसभा परिसर में जो प्रतिमाएं या तस्वीर लगी होती है उसका सम्मान सरकार और सदन का नैतिक दायित्व है.

यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि आज श्रद्धेय अटल जी की दूसरी पुण्यतिथि है. झारखंड विधानसभा परिसर में उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित है. परंतु उनके प्रतिमा पर सभा सचिवालय या सरकार के द्वारा कोई श्रद्धांजलि अर्पित नहीं की गई.

उरांव ने कहा कि हद तो तब हो गई जब भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों ने विधानसभा परिसर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करना चाहा तो पहले घुसने से रोका गया. जबकि मैं स्वयं पूर्व सदस्य हूं.

वर्तमान में राज्य सभा सदस्य हूं, मेरे साथ फूल माला लिये हुए प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रदेश कार्यालय मंत्री हेमंत दास एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

उन्होंने कहा कि मैंने विधानसभा अध्यक्ष से बात करने की कोशिश की जिनका मोबाइल ऑफ था. विधानसभा सचिव से हुई बात ने मुझे काफी आहत किया. उनकी बातचीत की शैली ने एक जिम्मेवार पदाधिकारी की सोच और क्षमता को कटघरे में खड़ा कर दिया है.

उनके ध्यान में यह भी नहीं था कि आज अटल जी की पुण्यतिथि भी है. अपनी जिम्मेवारियों से मुंह मोड़ते हुए उल्टा उन्होंने हम सब को ही याद न दिलाने का आरोप मढ़ दिया.

उरांव ने कहा कि सरकार महापुरूषों को याद करने में भी भेदभाव कर रही है. हेमंत सरकार महापुरूषों को भी दलीय सीमा में बांध रही है.

उरांव ने विधानसभा सचिव पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि हेमंत सरकार राज्य की जनता से माफी मांगें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिल का दौरा पड़ने से मंत्री चेतन चौहान का निधन, कोरोना से थे पीड़ित

Next Post

श्रद्धेय अटल जी जन जन के नेता रहे: आदित्य साहू

Next Post
श्रद्धेय अटल जी जन जन के नेता रहे: आदित्य साहू

श्रद्धेय अटल जी जन जन के नेता रहे: आदित्य साहू

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d