BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बाबूलाल मरांडी को विधानसभा अध्यक्ष ने थमाया नोटिस, जानें मामला

by bnnbharat.com
December 20, 2020
in समाचार
गरीबों, मजदूरों के साथ क्रूर मजाक कर रही राज्य सरकार: बाबूलाल मरांडी
Share on FacebookShare on Twitter

रांची. झारखंड विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी को झामुमो के एक विधायक की शिकायत पर पुनः नोटिस जारी कर पूछा है कि क्यों न उनके खिलाफ दलबदल काननू की संगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाये.

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो ने दलबदल कानून के तहत स्वतः संज्ञान लेते हुए सबसे पहले भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के खिलाफ कार्यवाही प्रारंभ की थी. लेकिन गुरुवार को इस मामले में विधानसभा अध्यक्ष की कार्यवाही को उच्च न्यायालय द्वारा फिलहाल स्थगित किया गया. इसके बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक भूषण तिर्की के 16 दिसंबर के आवेदन के आधार पर विधानसभा अध्यक्ष ने एक बार फिर मरांडी को नोटिस दिया और उनसे इस मामले में 21 जनवरी तक अपना पक्ष रखने को कहा है.

मरांडी ने झारखंड विधानसभा अध्यक्ष की ओर से प्राप्त नए नोटिस के बारे में कहा कि वास्तव में ऐसा लगता है कि कल उच्च न्यायालय द्वारा विधानसभाध्यक्ष की पूर्व की कार्यवाही को फिलहाल स्थगित करने के आदेश से घबरायी राज्य सरकार ने दबाव डालकर विधानसभा अध्यक्ष से यह नया नोटिस उन्हें भिजवाया है.

मरांडी ने कहा, ‘‘पिछले वर्ष दिसंबर में हुए विधानसभा चुनावों के बाद उनके दल झारखंड विकास मोर्चा का भाजपा में पूरी तरह से विलय हो गया था और इसे चुनाव आयोग ने मान्यता दे दी. इसी कारण इस वर्ष राज्य में हुए राज्यसभा चुनावों में उन्हें चुनाव आयोग ने भाजपा विधायक के तौर पर मतदान करने की अनुमति दी थी. किसी पार्टी के अस्तित्व के बारे में कोई निर्णय लेने का पूरा अधिकार देश में चुनाव आयोग को ही है. इसके बाद ही उन्हें भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था. लेकिन न जाने क्यों विधानसभा अध्यक्ष किसी के दबाव में इसमें व्यवधान डालने की कोशिश कर रहे हैं?’’ एक सवाल के जवाब में मरांडी ने कहा, ‘‘स्पष्ट है कि विधानसभा अध्यक्ष राज्य सरकार के दबाव में हैं और उसी के इशारे पर इस तरह की कार्रवाई कर रहे हैं.’’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहार: आतंकी फैला रहे स्लीपर सेल का नेटवर्क

Next Post

लालू प्रसाद का इलाज करने वाले डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी

Next Post
लालू प्रसाद यादव का 73 वां जन्मदिन आज

लालू प्रसाद का इलाज करने वाले डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d