रांचीः विधानसभा के बजट सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने बुधवार को उच्चस्तरीय बैठक की. इसमें संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम, डीजीपी नीरज सिन्हा् सहित सभी विभागों के सचिव मौजूद थे. इस अवसर पर अध्यक्ष ने अफसरों को कई दिशा निर्देश दिये.
विधानसभा अध्यक्ष ने अफसरों से कहा कि सदन में पूछे गये सवालों का समय पर जवाब दें_ सदन में विधायकों की ओर से पूछे गए करीब 1500 सवाल लंबित हैं. यह अच्छी परिपाटी नहीं है.
नेता प्रतिपक्ष को लेकर किये गये सवाल पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हाईकोर्ट में मामला चल रहा है. इसपर बोलना उचित नहीं होगा. उन्होंने कहा कि अगर नेता प्रतिपक्ष के लिए दूसरा कोई नाम आता है तो उस पर विचार हो सकता है. उनकी इच्छा है कि जल्द इस पर निर्णय हो.

