रांची: रांची जिला के दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों की आपूर्ति के लिए मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया गया है. भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण, भुवनेश्वर के सहयोग से रांची के पांच स्थानों पर तिथिवार असेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है.
खलारी और बुण्डू प्रखंड कार्यालय परिसर के बाद अनगड़ा एवं नगड़ी प्रखंड कार्यालय परिसर और सदर अस्पताल रांची परिसर में शिविर का आयोजन किया जाएगा.
रांची जिला के दिव्यांगजन निर्धारित स्थल और तिथि को एक पासपोर्ट साइज फोटो, दिव्यांग का प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र अथवा बीपीएल राशन कार्ड/बीपीएल कार्ड/ पेंशन भुगतान आदेश एवं आवासीय प्रमाण पत्र के रूप में आधार कार्ड/मतदाता पहचान पत्र आदि तथा 100 प्रतिशत दृष्टिबाधित छात्र शैक्षणिक प्रमाण पत्र के साथ कैंप में उपस्थित होकर जांच करा सकते हैं ताकि आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरणों की आपूर्ति की जा सके.