BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विकास मेला में लाभुकों के बीच परिसम्पत्तियों का किया जाएगा वितरण

by bnnbharat.com
December 27, 2020
in समाचार
विकास मेला में लाभुकों के बीच परिसम्पत्तियों का किया जाएगा वितरण
Share on FacebookShare on Twitter

विभिन्न विभागों के स्टॉल में जन कल्याणकारी योजनाओं की दी जाएगी जानकारी

जमशेदपुर: 29 दिसंबर को वर्तमान सरकार का 1 साल पूरा होने जा रहा है. इस अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम के अतिरिक्त पूर्वी सिंहभूम जिले में भी जिला स्तरीय विकास मेला का आयोजन टैगोर एकेडमी, साकची में किया जा रहा है. उप विकास आयुक्त ने विकास मेला के तैयारियों को लेकर समीक्षा की. उप विकास आयुक्त ने कहा कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभुकों के शामिल होने के अतिरिक्त राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भी जिले के लोग (लाभुक) शामिल होंगे.

बैठक में रांची जाने वाले विभागवार लाभुकों की संख्या और इस बाबत किए जाने वाले आवश्यक व्यवस्था को लेकर चर्चा की गयी. जिला कल्याण पदाधिकारी को रांची जाने वाली टीम का नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है. वहीं किन-किन विभागों से कितने लाभुक जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे, इसकी संख्या संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को ब्रीफ किया गया.

विकास मेला में विभिन्न विभागों द्वारा किए जाने वाले परिसम्पत्तियों का वितरण/ शिलान्यास एवं उद्घाटन आदि पर विस्तार से विमर्श किया गया. सभी आवश्यक तैयारी को 28 दिसंबर की संध्या तक मूर्त रूप देने का निर्देश दिया गया. विकास मेला में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी जा जाएगी.

इस अवसर पर अपर उपायुक्त, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, निदेशक एनईपी, निदेशक डीआरडीए, जिला योजना पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, मानगो नगर निगम/जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, तकनीकी विभागों के पदाधिकारी तथा अन्य उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हेमंत की दूसरी पारी के एक सालः चुनौतियों से दो-दो हाथ करते हुए बेहतर झारखंड का सपना साकार करने में जुटे

Next Post

28 दिसंबर को पीएम करेंगे पहली चालक रहित ट्रेन के परिचालन का शुभारंभ

Next Post
28 दिसंबर को पीएम करेंगे पहली चालक रहित ट्रेन के परिचालन का शुभारंभ

28 दिसंबर को पीएम करेंगे पहली चालक रहित ट्रेन के परिचालन का शुभारंभ

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d