BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अपने मनों एवं विचारों में नेताजी के विचारों को आत्मसात करें: उपायुक्त

by bnnbharat.com
January 23, 2020
in समाचार
अपने मनों एवं विचारों में नेताजी के विचारों को आत्मसात करें: उपायुक्त

अपने मनों एवं विचारों में नेताजी के विचारों को आत्मसात करें: उपायुक्त

Share on FacebookShare on Twitter

गुमला: नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 123वीं जयंती परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में मुख्य अतिथि उपायुक्त गुमला शशि रंजन के द्वारा मंच पर अधिष्ठापित नेताजी के कटआउट पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत की गई.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि नेताजी की जीवनी के बारे में आप सभी भली भांति जानते हैं, स्कूलों व किताबों में भी आप सभी पढ़ते आए हैं. आज के इस पावन दिन में हम उनको याद कर अपने मनों में देशप्रेम के प्रति भावना जगाते हैं.

उन्होंने कहा यद्यपि नेताजी सिविल सेवा परीक्षा में उत्तीर्ण हुए परन्तु उनके अंदर देशभक्ति की भावना कूट-कूट कर भरी हुई थी. एक अच्छे परिवार से आने के बावजूद उन्होंने अपनी नौकरी छोड़कर अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित किया. आज हमें उनके ऐसा करने के उद्देश्य को समझने की आवश्यकता है. उस वक्त जो ब्रिटिश हुकूमत थी उसका विभिन्न रूप से प्रतिरोध किया जा रहा था. लेकिन ऐसा प्रतीत हुआ कि अन्य राष्ट्रों से भी मदद लेकर ब्रिटिश हुकूमत पर एक दबाव बनाया जा सके जिससे देश जल्द से जल्द आजाद हो सके.

उपायुक्त ने कहा देश को जल्द आजाद कराने की मंशा से ही उन्होंने आजाद हिंद फौज का गठन किया. इससे उन्हें बहुत हद तक सफलता भी हासिल हुई. वह विभिन्न देशों एवं राष्ट्रों में गए, वहां के राष्ट्राध्यक्षों से मिलकर ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ सभी राष्ट्रों एवं देशों को एकजुट कर देश को आजादी दिलाने के लिए एक आम सहमति स्थापित की.

उपायुक्त ने बताया कि नेजाती का संबंध हमारे झारखंड से भी बेहद गहरा रहा है. कई बार नेताजी रांची एवं गुमला भी आ चुके हैं. उन्होंने बताया कि नेताजी के नाम पर गोमो रेलवे स्टेशन का नामकरण भी किया गया है. आज हमारा कत्र्तव्य है कि हम अपने हृदय में उनके द्वारा किये गए कार्यों तथा उनके विचारों को स्मरण करें और उसी तरह अपने मनों में देशभक्ति को तथा अपने देश के लिए मर मिटने की भावना को सदा जगाए रखें, जैसा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस में देशभक्ति की भावना थी.

कार्यक्रम में उपस्थित जिला षिक्षा पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक सुरेन्द्र पाण्डेय ने नेताजी सुभाषचन्द्र बोस को याद करते हुए उनके जीवनियों पर विस्तृत प्रकाश डाला.

कार्यक्रम में उपस्थित गुमला शहरी क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों यथा एस0एस0 प्लस टू उच्च विद्यालय, राजकीयकृत मध्य विद्यालय, लुथेरन मध्य विद्यालय, संत इग्नासियुस उच्च विद्यालय, उर्सुलाइन कॉन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय, राजकीय उर्दू मध्य विद्यालय, राज्य सम्पोषित बालिका उच्च विद्यालय, नोट्रडेम स्कूल (भारत स्काउट और गाइड), संत पात्रिक उच्च विद्यालय, लुथेरन उच्च विद्यालय, राजेंद्र अभ्यास मध्य विद्यालय, कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सहित घोष दल में शामिल सरस्वती विद्या मंदिर एवं एस0एस0 प्लस टू उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को याद करते हुए तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा, दिल्ली चलो दिल्ली चलो, नेताजी अमर रहे के नारों के साथ रैली निकाली गई.

रैली गुमला शहरी क्षेत्र के विभिन्न सड़क मार्गों से होते हुए पुनः अपने-अपने विद्यालयों में जाकर समाप्त हुई.

कार्यक्रम में सरस्वती विद्या मंदिर के कक्षा 06 के विद्यार्थी सूरज कुमार मिश्रा को विशेष तौर पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की वेषभूषा में तैयार कर कार्यक्रम में शामिल किया गया.

कार्यक्रम में उपायुक्त शशि रंजन के अलावे, जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक सुरेंद्र पाण्डेय, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी देवेंद्रनाथ भादुड़ी, एसएमपीओ रेचल जोजोवार, सहायक शिक्षक मोहम्मद जलील, उदय कुमार, स्वपन कुमार, सेवानिवृत शिक्षक डोमन राम मोची सहित विभिन्न विद्यालयों के हजारों की संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बच्चों के लिए सबसे अच्छा दोस्त ‘चाइल्डलाइन 1098’

Next Post

25 जनवरी को किया जायेगा ऐतिहासिक मेले का आयोजन

Next Post
25 जनवरी को किया जायेगा ऐतिहासिक मेले का आयोजन

25 जनवरी को किया जायेगा ऐतिहासिक मेले का आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d