रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस राहत निगरानी (कोविड-19) समिति की आज रांची स्थित पार्टी मुख्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम में बैठक हुई. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह खाद्य आपूर्ति तथा वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव के झारखंड मंत्रालय में व्यस्तता के बीच समिति के सदस्य प्रदीप तुलस्यान, आलोक कुमार दूबे, राजेश गुप्ता और लाल किशोरनाथ शाहदेव ने विभिन्न माध्यमों से लोगों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया.
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने बताया कि राहत निगरानी समिति द्वारा आज भी महाराष्ट्र, असम और पश्चिम बंगाल में फंसे प्रवासी श्रमिकों को मदद पहुंचाने का काम किया.

