BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कृषि मंत्री की मानवीयता, सड़क हादसे पर नजर पड़ते ही उपलब्ध कराई सहायता

by bnnbharat.com
December 30, 2020
in समाचार
कृषि मंत्री की मानवीयता, सड़क हादसे पर नजर पड़ते ही  उपलब्ध कराई सहायता
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड में रामगढ़ जिले के केजिया घाटी में बुधवार सुबह बस, ट्रक और कार आपस में भिड़ गए. इस हादसे में कई लोग घायल हो गये. हादसे के वक्त राज्य के कृषि मंत्री बादल एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रांची से बोकारो जा रहे थे, उन्हें प्रशासनिक अधिकारियों ने रूट बदल कर जाने की सलाह दी, लेकिन कृषि मंत्री ने मानवीयता का परिचय देते हुए रूट बदल कर कार्यक्रम स्थल जाने की जगह पहले दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था कराई.

प्राप्त जानकारी के अनृसार राज्य के कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल को बुधवार सुबह बोकारो कार्यक्रम में जाने के दौरान सिकीदारी घाटी में प्रशासन की ओर से रूट बदल कर दूसरे रास्ते से जाने की सलाह दी गयी. उन्हें यह जानकारी दी कि सिकिदिरी घाटी में धनबाद से आ रही नवल ट्रेवल्स की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी.

प्रशासन की ओर से बादल को दूसरे रूट से जाने की सलाह को मानने से इनकार करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि वे पहले दुर्घटना स्थल पर जाएंगे. घटनास्थल पर पहुंचने के बाद कृषिमंत्री ने स्थानीय थाना प्रभारी, ग्रामीणों और मुखिया, प्रखंड के कार्यकर्ताओं सहित सभी लोगों से मुलाकात की और उनसे पूरी घटना की विस्तृत जानकारी ली.

बादल ने तुरंत रिम्स सुपरिटेंडेंट से बात कर उन्हें त्वरित चिकित्सा के लिए निर्देश दिया. बादल ने पुलिस अधीक्षक से भी बात कर थाना प्रभारी सहित ग्रामीणों की प्रशंसा की और उनसे कहा कि आने वाले दिनों में प्रशासन के द्वारा इन्हें सम्मानित किया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कच्छ में भूकंप, तीव्रता 4.3

Next Post

बड़ा हादसा: आपस में टकराई बस, ट्रक और कार, दर्जनों लोग घायल

Next Post
बड़ा हादसा: आपस में टकराई बस, ट्रक और कार, दर्जनों लोग घायल

बड़ा हादसा: आपस में टकराई बस, ट्रक और कार, दर्जनों लोग घायल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d