BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली, मौत

by bnnbharat.com
August 10, 2020
in Uncategorized
असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली, मौत
Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: जमशेदपुर के गोलमुरी पुलिस लाइन में सहायक अवर निरीक्षक (असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर-एएसआइ) तरुण पांडेय ने अपने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली है.

बताया जाता है कि वह गोलमुरी पुलिस लाइन के एक फ्लैट के तीसरे मंजिल पर अपनी पत्नी के साथ रहता था. सहायक अवर निरीक्षक तरुण पांडेय की जून माह में ही शादी हुई थी.

तरुण पांडेय एक बेहतरीन खिलाड़ी भी था और स्पोटर्स कोटे से उसकी बहाली पुलिस विभाग में हुई थी. पहले वह कांस्टेबल था और हाल ही में वह एएसआइ के पद पर प्रोन्नत हुआ था. प्रोन्नति के बाद वह ड्यूटी कर रहा था. जून माह में उसकी शादी हुई थी.

बताया जाता है कि वह सोमवार की दोपहर में घर पर ही था. घर पर ही रहते हुए उसका किसी चीज को लेकर पत्नी के साथ विवाद हो गया. बताया जाता है कि विवाद बढ़ने के बाद उसने खुद अपनी सर्विस रिवाल्वर निकाली और खुद को गोली मार ली.

गोली की आवाज सुनने और उनकी पत्नी के चिल्लाने की आवाज सुनने के बाद लोग दौड़े और उसको लहुलुहान हालत में तत्काल सीढ़ियों से ही बाहर निकाले. सीढ़ियों से उनको लाने के बाद उनको तत्काल टीएमएच ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी, लेकिन जब तक वह अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया.

बताया जाता है कि उसने अपने सर्विस रिवाल्वर से अपने ही सिर पर गोली मार ली थी, जिस कारण वह बच नहीं पाया. अब गोलमुरी पुलिस मामले की जांच कर रही है.

घटना की सूचना पाकर जमशेदपुर के एसएसपी और सिटी एसपी समेत तमाम पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके है और पत्नी से भी पुलिस पूछताछ कर रही है.

पूरे घटनाक्रम को लेकर अब तक अधिकारिक जानकारी पुलिस की ओर से नहीं दी गयी है. खुद सार्जेंट मेजर क्वारंटीन में है, जिस कारण अफरा-तफरी मची हुई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पंचायत सचिव परीक्षा की मेधा सूची को अकारण लटकाया जाना अनुचित: बाबूलाल मरांडी

Next Post

वासी मजदूरों को रोजगार देने में विफल राज्य सरकार: भाजपा

Next Post
प्रतुल शाहदेव का पलटवार, कहा- उच्च राजनीतिक आदर्शों की बात करना और हेमंत सोरेन के पक्ष में प्रचार करने की घोषणा करना, ये दोनों परस्पर विरोधी बातें

वासी मजदूरों को रोजगार देने में विफल राज्य सरकार: भाजपा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d