रांची. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को एंश्यूरेंस एम्प्लाई एसोसिएशन, हजारीबाग डिवीज़न के सदस्यों ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए नौ लाख 58 हजार रुपये का चेक एवं 60 थर्मल स्कैनर सौंपा. उक्त राशि एसोसिएशन के सदस्यों ने अपने एक दिन के ग्रॉस सैलरी में कटौती कर दिया है. मुख्यमंत्री ने एसोसिएशन द्वारा किये जा रहे इस सामाजिक पहल की सराहना की तथा उन्हें धन्यवाद दिया. इस अवसर पर एसोसिएशन के महासचिव श्री महेंद्र किशोर प्रसाद, संयुक्त सचिव श्री सुमित कुमार सिन्हा एवं श्री मदन कुमार पाठक उपस्थित थे.

