BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एक समय तो मुझे लगा कि हम हार गए: विराट कोहली

by bnnbharat.com
January 30, 2020
in समाचार
एक समय तो मुझे लगा कि हम हार गए: विराट कोहली

एक समय तो मुझे लगा कि हम हार गए: विराट कोहली

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारत ने बुधवार को सेडन पार्क मैदान पर खेले गए तीसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को सुपर ओवर में हरा दिया. लेकिन मेहमान टीम के कप्तान विराट कोहली को एक समय लग रहा था कि वह मैच हार गए हैं और इसका कारण कीवी कप्तान केन विलियम्सन की पारी थी.

भारत ने 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 179 रन बनाए. कप्तान की 95 रनों की पारी के दम पर मेजबान टीम जीत की ओर बढ़ रही थी लेकिन आखिरी पांच गेंदों में कहानी बदल गई और मैच टाई रहा जिसके कारण सुपर ओवर में मैच का नतीजा निकला और भारत ने जीत हासिल की.

मैच के बाद पुरस्कार वितरण में कोहली ने कहा, ‘एक समय तो मुझे लगा कि हम हार गए. जिस तरह से केन ने बल्लेबाजी की और 95 रन बनाए वो शानदार है. उनके लिए बुरा लगा क्योंकि मैं जानता हूं कि जब समय आपके खिलाफ हो और आप ऐसी पारी खेलो तो कैसा महसूस होता है.’

आखिरी गेंद पर न्यूजीलैंड को जीत के लिए एक गेंद पर एक रन चाहिए था लेकिन मोहम्मद शमी ने रॉस टेलर की गिल्लियां बिखेर दी थी.

कोहली ने इस पर कहा, ‘आखिरी गेंद पर हमारी चर्चा हुई थी कि हमें स्टम्प्स को ही निशाना बनाना है. क्योंकि अगर ऐसा नहीं हुआ तो एक रन तो बनता ही.’

रोहित ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों पर 65 रनों की पारी खेली और फिर सुपर ओवर की आखिरी दो गेंदों पर जरूरी 10 रन बनाते हुए टीम की जीत दिलाई.

रोहित के बारे में उन्होंने कहा, ‘दोनों पारियों में रोहित ने शानदार प्रदर्शन किया, खासकर आखिरी दो गेंदों पर, हमें पता था कि अगर वह एक हिट लगा देंगे तो गेंदबाज दबाव में आ जाएगा.’

कोहली ने कहा है कि उनकी टीम की कोशिश इस सीरीज को 5-0 से जीतने की है.

उन्होंने कहा, ‘हम बाकी के बचे दोनों मैच जीतना चाहेंगे लेकिन साथ ही यह जरूरी है कि हम दूसरे खिलाड़ियों को भी समय दें.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बे-गुण नहीं बड़े गुणों वाला है बैंगन, जानिए बैंगन के फायदे और नुकसान

Next Post

छिनतई करने वाले युवक को लड़कियों ने दौड़ा कर पकड़ा

Next Post
छिनतई करने वाले युवक को लड़कियों ने दौड़ा कर पकड़ा

छिनतई करने वाले युवक को लड़कियों ने दौड़ा कर पकड़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d