BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

फिलहाल लालू को करना होगा इंतजार, अब पांच फरवरी को होगी सुनवाई

by bnnbharat.com
January 29, 2021
in समाचार
राजद सुप्रीमो लालू यादव की किडनी बेहद खराब… मेडिकल रिपोर्ट
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की दुमका कोषागार अवैध निकासी मामले की सुनवाई पांच फरवरी को होगी. सीबीआई ने इस मामले में जवाब दाखिल करने के लिए थोड़ा समय मांगा है. वहीं कोर्ट ने जब लालू के वकील से पूछा कि याचिकाकर्ता कहां तो उनके वकील ने जवाब दिया कि वह दिल्ली एम्स में भर्ती हैं. 

लालू यादव बीमार हैं और दिल्ली एम्स में अपना इलाज करा रहे हैं. इस बीच दुमका कोषागार से 3.13 करोड़ रुपये की अवैध निकासी के मामले में झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है. इस मामले में लालू यादव ने कोर्ट से जमानत मांगी है. बता दें कि  इस मामले की सुनवाई पहले भीदो बार टल चुकी है.

दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में लालू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई 11 दिसंबर 2020 को होनी थी. लेकिन इस मामले पर सुनवाई के लिए लालूू यादव के वकील ने छह सप्ताह का समय मांगा था. लालू यादव को अगर इस मामले में जमानत मिल जाती है तो उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो जाएगा. चारा घोटाला मामले में वह पहले से जमानत पर हैं.

लालू यादव चारा घोटाले के पांच में से चार मामलों में दोषी करार दिए जा चुके हैं. इन पांच में से तीन मामले में वह पहले से जमानत पर हैं. जबकि दोरांडा कोषागार से 139 करोड़ रुपये की अवैध निकासी के मामले में सुनवाई जारी है. देवघर कोषागार से 79 लाख की अवैध निकासी के मामले में उन्हें 3.5 साल की जेल की सजा सुनाई जा चुकी है.

इस मामले में वह पहले से जमानत पर हैं. चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में वह दोषी करार दिए जा चुके हैं. इस मामले में भी वह जमानत पर हैं. अब अगर दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में लालू को जमानत मिल जाती है तो वह जेल से बाहर आ जाएंगे.

बता दें कि बीती 23 जनवरी को लालू यादव को एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. वह इससे पहले रांची के रिम्स में अपना इलाज करा रहे थे. बिहार से लेकर झारखंड तक  लालू के समर्थन उनके पक्ष में फैसले के लिए हवन पूजन कर रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तिरंगे और गणतंत्र दिवस का अपमान बहुत दुर्भाग्यपूर्ण: राष्ट्रपति

Next Post

जिसके पति के नाम से थर्राता था शहर, उसी की पत्नी मांग रही अंगरक्षक, पहुंची हाईकोर्ट

Next Post
जिसके पति के नाम से थर्राता था शहर, उसी की पत्नी मांग रही अंगरक्षक, पहुंची हाईकोर्ट

जिसके पति के नाम से थर्राता था शहर, उसी की पत्नी मांग रही अंगरक्षक, पहुंची हाईकोर्ट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d