Ranchi:प्रदेश भाजपा पार्टी के प्रेरणा पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि कल 11 फरवरी को प्रदेश के सभी मंडलों में समर्पण दिवस के रूप में मनाएगी,यह जानकारी प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने दी.
साहू ने बताया कि पार्टी द्वारा मनाए जाने वाले वर्ष भर के प्रमुख कार्यक्रमो में यह एक प्रमुख कार्यक्रम है.
उन्होंने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के व्यक्तित्व एवम कृतित्व का स्मरण करते हुए अंत्योदय के लक्ष्य को पूरा करने,सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के साथ मां भारती को विश्व गुरु के पद पर आसीन करने केलिये अपने तन,मन,एवम यथा संभव धन को समर्पित करने केलिये संकल्पित होते हैं.
उन्होंने कहा कि कल के कार्यक्रम में पार्टी के नेता विधायकदल श्री बाबूलाल मरांडी गिरिडीह में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर में,शामिल होंगे.
उन्होंने बताया कि प्रदेश संगठन महामंत्री श्री धर्मपाल सिंह प्रदेश कार्यालय में आयोजित समर्पण दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे.
इसके अतिरिक्त सभी मंडलों में प्रदेश एवं ज़िलों के पदाधिकारी,वरिष्ठ नेतागण शामिल होंगे.

