BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राष्ट्रीय स्तर पर भी जिले का नाम गौरवान्वित करने के लिए रहे प्रयासरत: उपायुक्त

by bnnbharat.com
February 4, 2020
in समाचार
राष्ट्रीय स्तर पर भी जिले का नाम गौरवान्वित करने के लिए रहे प्रयासरत: उपायुक्त

राष्ट्रीय स्तर पर भी जिले का नाम गौरवान्वित करने के लिए रहे प्रयासरत: उपायुक्त

Share on FacebookShare on Twitter

खूंटी: “जहां चाह वहां राह” की कहावत को सार्थकता प्रदान की है खूंटी जिला की कराटे टीम ने. राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में खूंटी जिला की कराटे टीम विजयी रही. कराटे चैंपियनशिप में जिले की टीम ने कुल 82 मेडल जीतकर प्रतिस्पर्धा में धाक जमायी.

इसमें खूंटी ने 29 स्वर्ण, 24 सिल्वर व 29 कांस्य पदक अपने नाम किये. इसके साथ ही द्वितीय स्थान प्राप्त कर रामगढ़ जिले की टीम को मिले कुल 46 पदक, जिनमें 17 स्वर्ण, 15 सिल्वर एवं 14 कांस्य शामिल हैं. तृतीय स्थान पर रही धनबाद जिले की टीम ने कुल 25 पदक प्राप्त किये, जिनमें 5 स्वर्ण, 5 सिल्वर एवं 15 कांस्य पदक हैं.

जिले की कराटे टीम के शानदार प्रदर्शन के लिए उपायुक्त ने दी शुभकामनाएं

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खूंटी जिला की कराटे टीम के शानदार प्रदर्शन के लिए उपायुक्त ने पूरी टीम को शुभकामनाएं दी है. उन्होंने अपने शुभकामना सन्देश में कहा कि खूंटी जिला लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है. शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद के क्षेत्र में भी खूंटी जिला आगे बढ़ रहा है.

जिला का नाम रोशन करने के लिए जिले की कराटे टीम का प्रदर्शन सराहनीय है. साथ ही उन्होंने कहा कि खूंटी के लिए यह गौरव का विषय है कि कराटे टीम द्वारा कुल 82 पदक प्राप्त किए गए हैं. यह इस बात का प्रमाण है कि खूंटी जिले में भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित होने की पूरी क्षमता है. आशा है कि इसी प्रकार दृढ़ निश्चय और सकारात्मक ऊर्जा के साथ इस प्रकार की स्पर्धा में खूंटी निश्चय ही सफल रहेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना वायरस को लेकर जामताड़ा जिला प्रशासन एलर्ट

Next Post

विकास पीडिया ’’एक बहुभाषी वनस्टॉप नॉलेज पोर्टल’’ है: रेणुका तिवारी

Next Post
विकास पीडिया ’’एक बहुभाषी वनस्टॉप नॉलेज पोर्टल’’ है: रेणुका तिवारी

विकास पीडिया ’’एक बहुभाषी वनस्टॉप नॉलेज पोर्टल’’ है: रेणुका तिवारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d