-
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि पर राजेश शुक्ल ने गरीबों के बीच खाद्यान्न सामग्री बाटी
रांची: झारखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री देशरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर जमशेदपुर में 250 गरीबों के बीच कच्चा खाद्यान्न सामग्री का पैकेट वितरित किया.
शुक्ल ने देशरत्न बाजपेयी के चित्र पर माल्यापर्ण कर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए टाटानगर स्टेशन पर 250 गरीब लोंगो के बीच एक सप्ताह का कच्चा खाद्यान्न सामग्री वितरित किया.
जिसमें आटा, चावल, दाल, सब्जी, गुड़, चीनी, ,तेल, चाय, और चूड़ा, मशाला तथा फरुही शामिल है. ज्ञातव्य है कि शुक्ल ने लॉकडाउन के दौरान लगातार 20 दिनों तक 5000 गरीबों और असहायों के बीच खाद्यान्न सामग्री वितरीत कराया, जिसकी सर्वत्र प्रशंसा हुई. उसी कड़ी में आज उसका समापन किया गया.
शुक्ल ने कहा है भारत के पूर्व प्रधानमंत्री देशरत्न अटल बिहारी वाजपेयी विधाता की श्रेष्ठ कृतियों में एक थे. वे समदृष्टि, सम्पन्न प्रज्ञावान महामानव थे.
आज के समय में हर महान व्यक्ति सज्जन नहीं हुआ करते है, लेकिन स्वर्गीय वाजपेयी में महानता और सज्जनता का दुर्लभ संगम था. अटल जी देश के सर्व स्वीकार्य नेता थे और वे श्रेष्ठ जननायक थे.
शुक्ल ने कहा कि झारखंड राज्य का निर्माण देशरत्न वाजपेयी के नेतृत्व में हुआ था और झारखंड उनके सपनों के अनुरूप आगे बढ़ रहा है, लेकिन इसे और आगे बढ़ना है तब अटल जी को सच्ची श्रद्धांजलि होंगी. उन्होंने युवा पीढ़ी से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया है. उनकी कविताओं से हमे सदा नई स्फूर्ति और प्रेरणा मिलती रहेगी.

