BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड राज्य के जन्मदाता रहे अटल बिहारी वाजपेयीः- दीपक प्रकाश

by bnnbharat.com
November 15, 2020
in Uncategorized
लोकतंत्र पर हमले वहीं जहाँ कांग्रेस या कांग्रेस समर्थित सरकार -.दीपक प्रकाश
Share on FacebookShare on Twitter

झारखंड की सच्ची सेवा,भगवान बिरसा के सपनो को पूरा करनाः- बाबूलाल मरांडी

रांची:- आज बिरसा मुंडा जयंती पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश एवं भाजपा विधायक दल के नेता बाबुलाल मरांडी ने बिरसा चौक स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर बिरसा चौक में उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया. तत्पश्चात प्रदेश कार्यालय में भगवान बिरसा मुंडा एवं जन आकांक्षाओं के अनुरूप झारखंड राज्य का गठन करने वाले महान विभूति श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी   के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया.

इस मौके पर दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड राज्य के गठन में तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का सबसे बड़ा योगदान था.बिहार से अलग एक नये राज्य के गठन की राह में कई सियासी पेंच के बावजूद हर तरह के राजनीतिक विरोध का सामना करते हुए उन्होंने करोड़ों लोगों की पचास साल पुरानी मांग को पूरा किया था और झारखंड राज्य के गठन को मंजूरी दी थी.

स्व. अटल बिहारी वाजपेयी   ने झारखंड राज्य का गठन पिछड़े, आदिवासी एवं वंचित,जनजातीय समुदाय के लिए किया और इसके लिए उन्होंने अलग से जनजातीय मामलों का मंत्रालय भी बनाया. भाजपा विधायक दल के नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जल-जंगल-जमीन की लड़ाई लड़ने वाले, महान स्वतंत्रता सेनानी ,आदिवासी नेता, जननायक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर पूरा देश उनकी जयंती मना रहा है.अंग्रेजों के ख़लिफ़ और सामाजिक समता के पक्ष में भगवान बिरसा मुंडा का योगदान महत्वपूर्ण है. उन्होंने आदिवासियों की अस्मिता और आत्मसम्मान के लिए जो योगदान दिया है उसे देश कभी भुला नहीं सकता. नेता द्वय ने इस अवसर पर प्रदेश की जनता को राज्य स्थापना दिवस एवम भगवान बिरसा जयंती की शुभकामनाएं दी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रिम्स के नये निदेशक ने पदभार ग्रहण किया, लालू प्रसाद को खाली करना होगा केली बंगला !

Next Post

स्पीकर ने बिरसा जयंती चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी

Next Post
भगवान बिरसा के सपनों का झारखंड बनाएं  मथुरा महतो

स्पीकर ने बिरसा जयंती चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d