Ranchi:- भारतीय जनता पार्टी ने आज प्रदेश के 29000बूथों पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रध्देय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाए .कार्यकर्ताओं ने स्व अटल जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा की.
सभी 513मंडलों में हुआ किसान सम्मान निधि हस्तांतरण कार्यक्रम
कार्यक्रम में शामिल हजारों किसानों ने एलईडी ,प्रोजेक्टर के माध्यम से सुना प्रधानमंत्री जी का सम्बोधन
प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के मुख्यअतिथि पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह जी ने श्रध्देय अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि अटल जी माँ भारती के सच्चे सपूत थे जिन्होंने जीवन पर्यंत अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से भारत और भारतीयता को मजबूत किया.
उन्होंने कहा कि कवि हृदय स्व अटल जी ने न सिर्फ पार्टी को नई ऊंचाई दी बल्कि देश की राजनीति को भी एक नई दिशा दी.
भारत के विदेश मंत्री ,नेता प्रतिपक्ष या प्रधानमंत्री सभी पदों पर उनके द्वारा किये गए कार्य भारत के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित हैं.
कार्यक्रम में बोलते हुए झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवम रांची के लोकप्रिय विधायक श्री सीपी सिंह ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आज नई ऊंचाइयों को छू रहा है. गांव ,गरीब,किसान की सेवा के साथ अंत्योदय के लक्ष्य को पूरा करने में भाजपा सरकार दिनरात जुटी है.
उन्होंने कहा कि किसानों की आय को दोगुनी करने,ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने एवम किसानों को कर्ज से मुक्त कराने की दिशा में किसान सम्मान निधि का हस्तांतरण एक क्रांतिकारी कदम है जिससे देश के 9करोड़ किसानों को लाभ हुआ है.जिसमे झारखंड के लगभग 30लाख किसान भी शामिल हैं.
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जो कहती है वो करती है.
नए कृषि कानून पर बोलते हुए श्री सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन के नाम पर कांग्रेस पार्टी और वामपंथी पार्टियां अपना राजनीतिक रोटी सेंक रहे है.देश का किसान कृषि सुधार कानूनों के विरोध में नही है. ये पार्टियां उन्हें दिग्भ्रमित करने में जुटी है. इनके साथ महंगे कारों के ऊपर बैठकर बेदाम हलवा खाने वाले छद्म किसान हैं.
भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री सूर्यमणि सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अटल जी के शासन में ही गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में सार्थक पहल हुई.प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से गांव के विकास को गति मिली. शहर और गांव की दूरी घटी, गांव से पलायन रुकने लगा.
उन्होंने कहा कि अटल जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी ,अजात शत्रु थे जो अपनी वाणी से देश के करोड़ों जनता के दिलों में बसते हैं.
प्रदेश महामंत्री श्री आदित्य साहू ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों से किये वायदों को पूरा करने में विफल साबित हुई है वही मोदी सरकार ने किसान सम्मान निधि देकर किसानों को मजबूत किया है. धान की एमएसपी देना हो,या किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा, बैंकों से कृषि ऋण की उपलब्धता हो या जमीनों के दस्तावेज का डिजिटल करना सभी दिशा में केंद्र सरकार गांव गरीब किसान को मजबूत करने केलिये कार्य कर रही है.
इस अवसर पर अटल जी की कविताओं का पाठ प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक एवम वरिष्ठ नेता कमाल खान ने एवम धन्यवाद ज्ञापन किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने किया.
मंचस्थ अतिथियों का स्वागत रातू के किसान शिवचरण उरांव, मांडर के रामप्रताप साही,लालगंज कांके के विजय पोद्दार,तमाड़ के विकेश्वर महतो, ओरमांझी के नारायण महतो ,रतिलाल महली, बूटाई महतो,मोहर महतो, हरिप्रसाद महतो ने किया.
कार्यक्रम में हेमंन्त दास, प्रेम मित्ताल लक्ष्मीचंद्र दीक्षित,रवि भट्ट,रमेश पुष्कर,राहुल अवस्थी, अमरनाथ चौधरी,मनोज गुप्ता, ललित ओझा,उमेश रंजन साहू ,अजय जायसवाल सहित सैकड़ों की संख्या में किसान शामिल थे.

