513 मंडलों में प्रदेश भाजपा आयोजित करेगी किसान सम्मान निधि हस्तांतरण कार्यक्रम….आदित्य साहू
Ranchi:- झारखंड निर्माता,भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रध्देय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती प्रदेश के सभी बूथों पर मनाई जाएगी यह जानकारी प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने दी.
साहू बताया कि पार्टी द्वारा अटल जी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है.
उन्होंने कहा कि सौभाग्य की बात है कि इस वर्ष भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा देश के 9 करोड़ किसानों के खाते में 18 हजार करोड़ राशि का हस्तांतरण डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा.
झारखंड राज्य के निर्माता अटल जी की जयंती पर केंद्र सरकार द्वारा झारखंड के 30 लाख किसानों के खाते किसान सम्मान निधि के हस्तांतरण से किसान के घरों में खुशियों का संचार होगा. किसान मजबूत होंगे.
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गांव ,गरीब ,किसान को समर्पित सरकार है.
कार्यक्रमो की जानकारी देते हुए साहू ने बताया कि सभी बूथों पर प्रातः 9बजे श्रध्देय अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि दी जाएगी.
मंडल में आयोजित होने वाले जयंती एवम किसान सम्मान निधि कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि मंडलों में 11बजे पूर्वाह्न किसान सम्मान निधि हस्तांतरण कार्यक्रम के पूर्व अटल जी के चित्र पर श्रद्धांजलि दी जाएगी.
तत्पश्चात वक्ताओं के द्वारा अटल जी के व्यक्तित्व पर चर्चा, कृषि कानून पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमरजीके पत्र का वितरण,वाचन होगा.
उन्होंने कहा कि इसकेबाद सभी मंडलों में एलईडी स्क्रीन पर किसान प्रधानमंत्री जी के संबोधन को सुनेंगे.
साहू ने बताया कि सभी मंडलों में प्रदेश के नेतागण ,पदाधिकारीगण, सांसद, विधायकगण शामिल होंगे.
साहू ने बताया कि इस अवसर पर माननीय राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सौदान सिंह एवम प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश रांची के कार्यक्रम में शामिल होंगे जबकि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर में,नेता विधायकदल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी दुमका में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सरायकेला में प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह रामगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे.

