BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आधुनिक तकनीकों और रोबोटिक्स उपकरणों से लैस अटल टिंकरिंग लैब बनकर तैयार

विद्यालय में आने वाले अभिभावकों के बैठने के लिए शेड, विद्यालय में दो अतिरिक्त कमरे भी जिला प्रशासन मद से बनकर तैयार

by bnnbharat.com
July 2, 2020
in Uncategorized
आधुनिक तकनीकों और रोबोटिक्स उपकरणों से लैस अटल टिंकरिंग लैब बनकर तैयार

आधुनिक तकनीकों और रोबोटिक्स उपकरणों से लैस अटल टिंकरिंग लैब बनकर तैयार

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: पश्चिमी सिंहभूम जिले का जवाहर नवोदय विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभा संपन्न बच्चों के लिए वरदान के रूप में काम कर रहा है. हाल ही में जिला प्रशासन द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय झींकपानी में अटल टिंकरिंग लैब के लिए अलग भवन निर्माण, विद्यालय में अतिरिक्त दो कमरों का निर्माण और अपने बच्चों से मिलने आने वाले अभिभावकों के बैठने के लिए शेड का निर्माण किया गया है. ज्ञातव्य है कि विद्यालय में छोटी-मोटी कमियों को जिला स्तर पर ही दूर करने का काम किया जाता है. विद्यालय के बोर्ड समिति के अध्यक्ष जिला उपायुक्त हैं. विद्यालय में जो भी सुधार की जरूरत होती है उससे संबंधित मामले बोर्ड की बैठक में उठाए जाते हैं.

मॉडर्न आउटलुक और रोबोटिक्स के सभी उपकरणों से लैस भवन तैयार

जिले के उप विकास आयुक्त आदित्य रंजन ने जानकारी दी कि जवाहर नवोदय विद्यालय में भारत सरकार द्वारा संचालित अटल टिंकरिंग लैब स्वीकृत हुआ था, पर उसका भवन नहीं था. इसका भवन जिला मद से बनाकर तैयार किया गया है. यह काफी हर्ष की बात है कि भवन में अटल टिंकरिंग लैब का पूरा सेटअप बनकर तैयार हो गया है. मॉडर्न आउटलुक और रोबोटिक्स के सभी उपकरणों से लैस भवन तैयार हुआ है. बच्चों के प्रयोग के लिए पूरी तरह से बनकर तैयार है.

अभिभावकों की सुविधा के लिए शेड

नवोदय विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों से मिलने के लिए उनके अभिभावक आते हैं. विद्यालय में बच्चों से मिलने आने पर अभिभावकों को दिक्कत होती थी इसलिए जिला प्रशासन के मद से एक शेड बनाकर तैयार किया गया है, जिससे कि दूर क्षेत्र से आकर अपने बच्चों से मिलने आने वाले माता-पिता बिना किसी तकलीफ के अपने बच्चों का इंतजार कर सकते हैं और बैठकर बातचीत कर सकते हैं.

जिला प्रशासन मद से विद्यालय में दो कमरों का निर्माण

नवोदय विद्यालय में कमरों की कुछ कमी थी जिस को संज्ञान में लेते हुए प्रथम चरण में दो कमरे बनाकर उपलब्ध कराए जा रहे हैं और जरूरत पड़ने पर उसके ऊपर दो और कमरे भी बनवाए जा सकते हैं.

हॉस्टल हो कर आने वाली महत्त्वपूर्ण सड़क का निर्माण

पिछले वित्तीय वर्ष में एक महत्त्वपूर्ण सड़क जो कि हॉस्टल होकर गुजरती है वह भी पूरी तरह से बनकर तैयार हुई है.

उप विकास आयुक्त ने कहा कि चाईबासा के ग्रामीण, जनप्रतिनिधिगण और विधायक तथा सांसद का काफी सहयोग मिला है. क्षेत्र में भूमि संबंधित कुछ विवाद भी थे जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने काफी सहायता की. जिला प्रशासन का यह प्रयास है कि आने वाले दिनों में जिला का जवाहर नवोदय विद्यालय राज्य भर में शिक्षा का एक उच्च स्तर कायम करे.  विद्यालय की एक अलग पहचान बने और विज्ञान-प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बच्चों को समुन्नत प्रारंभिक प्रशिक्षण देने में या उत्कृष्ट कोटि का साबित हो और बच्चों को  मूलभूत सुविधाएं मुहैया करा पाएं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

1-15 जून तक निगम क्षेत्र में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान 

Next Post

जानें मुंह के छाले गायब करने के 12 घरेलु उपाय ?

Next Post
जानें मुंह के छाले गायब करने के 12 घरेलु उपाय ?

जानें मुंह के छाले गायब करने के 12 घरेलु उपाय ?

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d