BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

10 माह बाद ट्रैक पर दौड़े एथलीट, पहले दिन जेएसएसपीएस का रहा दबदबा

by bnnbharat.com
December 18, 2020
in समाचार
10 माह बाद ट्रैक पर दौड़े एथलीट, पहले दिन जेएसएसपीएस का रहा दबदबा
Share on FacebookShare on Twitter

15वीं झारखंड राज्य चैंपियनशिप का हुआ शुभारंभ

एथलीटो के उमंग के आगे कोरोना की हार

भारतीय एथलेटिक्स संघ के एस ओ पी के तहत हुआ आयोजन

भारत सरकार के कोविद 19 के गाइडलाइंस का हुआ पालन

रांची:- भारतीय एथलेटिक्स संघ के निर्देश के आलोक में कोविड -19 के गाइड लाइन का पालन करते हुए झारखण्ड एथलेटिक्स संघ के द्वारा होटवार में 18 से 21 दिसम्बर तक आयोजित 15वीं झारखंड राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया.

प्रतियोगिता प्रारम्भ के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी अमरनाथ सिंह एवं विनीता टोप्पो की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर उनके आत्मा को शांति प्रदान की गई.

इस आयोजित प्रतियोगिता में पुरे राज्य से 14 वर्ष आयु वर्ग में लगभग 200 बालक एवं बालिकाओ ने भाग लिया. कोविड के गाइड लाइन के तहत सोशल डिसटेनसिंग एवं फेस मास्क के नियमों को पालन करने के साथ ही सभी खिलाड़ियों का टेंपरेचर चेक किया गया.

उसके बाद हैंड सैनिटाइजर यूज़ करने के बाद ही इस प्रतियोगिता में शामिल किया गया. जो एथलिट मास्क नही लाये थे. उनको मास्क भी वितरित किया गया.

प्रतियोगिता के पहले दिन जेएसएसपीएस का रहा दबदबा

इस प्रतियोगिता के पहले दिन जेएसएसपीएस ने 14 मेडल जीते जिसमें 6 गोल्ड मेडल, 7 सिल्वर मेडल और एक ब्रोंज मेडल शामिल है. 14 मेडल के साथ जेएसएसपीएस इस प्रतियोगिता के पहले स्थान पर है. बोकारो दो गोल्ड, 2 सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल के साथ दूसरे स्थान पर है. चतरा दो गोल्ड, एक सिल्वर और 4 ब्रोंज के साथ तीसरे स्थान पर रहा. राजधानी रांची एक गोल्ड, एक सिल्वर और तीन ब्रोंज के साथ चौथे स्थान पर रहा. एक गोल्ड और एक ब्रोंज के साथ हजारीबाग पांचवे और एक गोल्ड के साथ गुमला छठे स्थान पर रहा.

कल होंगे अंडर 16 बालक /बालिका वर्ग के प्रतियोगिता

कल बालक / बालिका अंडर 16 का प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. इस प्रतियोगिता से चयनित प्रतिभागी 32 वी पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, असम में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मोराबादी मैदान के क्षेत्राधिकार में धारा 144 लागू

Next Post

राजभवन के निकट पोस्टरबाजी करने के आरोप में पांच टीएसपीसी नक्सली गिरफ्तार

Next Post
लूटकांड का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार

राजभवन के निकट पोस्टरबाजी करने के आरोप में पांच टीएसपीसी नक्सली गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d