रांची:- एथलेटिक्स फेडरेशन आफ इण्डिया ( AFI ) ने आगामी राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओ को आकर्षक बनाने एवं मनमोहक प्रस्तुतिकरण के लिए पिछले दिनों दक्षिण पूर्व एशिया (SAF ) देशो का इवेंट मैनेजर सह प्रस्तुतिकरण का दो दिवसीय ऑनलाइन कोर्स आयोजित किया था, इस कोर्स के आधार पर झारखण्ड से भाग ले रहे तीन उद्घोषक का चयन एथलेटिक्स फेडरेशन आफ इण्डिया ने किया है। जिसमे धनबाद के रहने वाले झारखण्ड अग्नि शामक सेवा पाकुड़ में कार्यरत मोo फरीद, रांची के विश्वजीत पात्रा एवं जमशेदपुर के श्याम शर्मा शामिल है।
यह जानकारी एoएoएफ़ आई तकनीकी चेयर मेन स्टेनली जोन्स, कन्वेनर सतीश उछल ने मेल के माध्यम से दी।
इनके चयन पर झारखण्ड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डा मधुकांत पाठक, सचिव सीoडीo सिंह, एस के पांडे, आशीष झा,प्रभाकर वर्मा,भूषण पूर्ति, अजय नायक, योगेश यादव,रियाज़ खान, किरण साहू, अरबिंद कुमार, रणवीर सिंह, शशांक भूषण सिंह, प्रभात रंजन तिवारी समेत संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी।

