BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आतिशी ने कहा, आप के दरवाजे सभी राजनीतिक दलों के ‘अच्‍छे लोगों’ के लिए खुले हैं

by bnnbharat.com
March 3, 2020
in समाचार
आतिशी ने कहा, आप के दरवाजे सभी राजनीतिक दलों के ‘अच्‍छे लोगों’ के लिए खुले हैं

आतिशी ने कहा, आप के दरवाजे सभी राजनीतिक दलों के 'अच्‍छे लोगों' के लिए खुले हैं

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्‍ली: आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी ने कहा है कि उनकी पार्टी को दूसरे राजनीतिक दलों के ”अच्छे लोगों” को अपने यहां लाने में कोई परहेज नहीं है, बशर्ते उनकी कोई भ्रष्ट, सांप्रदायिक और आपराधिक पृष्ठभूमि न हो.

आतिशी पार्टी के आधार को मजबूती देने के लिए गोवा में थी. उन्होंने कहा कि पार्टी कांग्रेस और भाजपा के विकल्प के तौर पर उभरना और 2022 का गोवा विधानसभा चुनाव जीतना चाहती है.

उन्होंने कहा कि पार्टी के द्वार अन्य राजनीतिक दलों के अच्छे लोगों के लिए बंद नहीं हैं. दक्षिणी दिल्ली की कालकाजी सीट से विधायक आतिशी ने सोमवार को से कहा कि हम हमेशा से कहते आए हैं कि हमारे दरवाजे अन्य राजनीतिक दलों के अच्छे लोगों के लिए खुले हुए हैं. यह कहना अहंकार होगा कि केवल आम आदमी पार्टी में ही अच्छे लोग हैं.

उन्होंने कहा कि अन्य राजनीतिक दलों में भी बहुत से अच्छे लोग हैं. बहुत से ऐसे अच्छे लोग हैं, जिन्हें अकसर लगता है कि वे अपनी पार्टी की संस्कृति से खुश नहीं हैं.

आतिशी ने कहा कि उनकी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को शामिल करने के अपने मानदंडों को लेकर बहुत स्पष्ट है. उन्होंने कहा कि हम कभी ऐसे व्यक्ति को स्वीकार नहीं करेंगे जो भ्रष्ट, आपराधिक या सांप्रदायिक पृष्ठभूमि से संबंध रखता हो. हमारे द्वार उन अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं और स्वयंसेवकों के लिए खुले हैं, जिन्होंने जनता के मुद्दों के लिए संघर्ष किया है. आप नेता ने यह भी कहा कि पार्टी ने 2017 के गोवा विधानसभा चुनाव से सबक सीखा है.

गौरतलब है कि 2017 के गोवा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने कुल 40 में से 39 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन उसे एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं हुई और अधिकतर सीटों पर उसके उम्मीदवारों की जमानत भी जब्त हो गई थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बच्चों को बाल मजदूरी से निकाल कर उन्हें शिक्षा का अधिकार कराना है सुनिश्चित: प्रियांक कानूनगो

Next Post

दंगा करवाने वाले बख्शे नहीं जाएंगे : केजरीवाल

Next Post
दंगा करवाने वाले बख्शे नहीं जाएंगे : केजरीवाल

दंगा करवाने वाले बख्शे नहीं जाएंगे : केजरीवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d