BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ग्राहक बनकर लाइन में खड़े रहते हैं एटीएम ठग, बैंक ने की सतर्क रहने की अपील

by bnnbharat.com
February 7, 2021
in समाचार
ग्राहक बनकर लाइन में खड़े रहते हैं एटीएम ठग, बैंक ने की सतर्क रहने की अपील
Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद: एटीएम से ग्राहकों को बलगराकर पैसे निकालने वाले गिरोह इन दिनों वासेपुर और भूली के इलाके में घूम रहे हैं. एटीएम पर आने वाले भोले-भाले ग्राहकों को  निशाना बनाते हैं. इसके बाद उनके एटीएम कार्ड के माध्यम से पैसे निकाल कर चंपत हो जा रहे हैं. भूली और वासेपुर में ऐसे आधा ठगी के मामले सामने आए हैं. आजाद नगर के एक्सिस बैंक में भी ऐसा मामला आया है. शिकायत के बाद बैंक की ओर से एटीएम के बाहर सीसीटीवी में कैद बदमाशों को तस्वीर के साथ बाहर लगाया गया है. बैंकों की तरफ से कहा गया है कि एटीएम के आस-पास ठगी करने वाले लोग घूम रहे हैं. ठगी करने वाले व्यक्ति की पहचान करने की अपील की गई है. साथ ही कहा गया है यदि कोई ऐसा व्यक्ति मिलता है, तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें. साथ ही ठगी करने वालों से सतर्क रहें.

एटीएम से धोखाधड़ी करने वाले ग्राहक बनकर लाइन में ही खड़े रहते हैं. जब एटीएम में ज्यादा भीड़ होती है, तो ऐसे सक्रिय हो जाते हैं और ऐसे सामान्य ग्राहक की खोज में लग जाते हैं, जो भोला-भाला दिख रहा हो. जिसे एटीएम से पैसे निकालने का ज्यादा ज्ञान नहीं होता है. ऐसे लोगों को एटीएम से पैसे निकालने की मदद कह कर खुद पैसे निकाल लेते हैं. मजेदार बात यह है कि एटीएम के पास कोई गार्ड भी नहीं होता है, जिसका फायदा सीधा इन लोगों को होता है. वासेपुर के परवेज अख्तर कहते हैं ऐसे एटीएम पर गार्ड लगाने की आवश्यकता है. गार्ड नहीं होने की वजह से ठग ज्यादा सक्रिय रहते हैं.

इलाके में एक दर्जन से ज्यादा एटीएम

भूली और वासेपुर इलाके में एक दर्जन से ज्यादा बैंकों के एटीएम है. सबसे ज्यादा ठगी का मामला वासेपुर, आजाद नगर और भूली शक्ति मार्केट के एटीएम में आ रहे हैं. जिन बैंकों में ज्यादा मामले आ रहे हैं, वह निजी बैंक हैं. स्थानीय पुलिस भी लोगों को सतर्क रहने की अपील की है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जामताड़ा में पारा शिक्षक की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

Next Post

सीआईडी ने 4 साल बाद सुलझाई गुत्थी

Next Post
बढ़ती नक्सल व क्राइम एक्टिविटी को इनएक्टिव करने का प्लान

सीआईडी ने 4 साल बाद सुलझाई गुत्थी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d