BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बीजेपी, कांग्रेस की सरकारों में बढ़ा दलितों पर अत्याचार: मायावती

by bnnbharat.com
October 9, 2020
in समाचार
हैदराबाद पुलिस से सीख ले यूपी और दिल्ली की पुलिस : मायावती
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ देश में जहां पर भी बीजेपी या कांग्रेस की सरकार है, वहां दलितों और पिछड़ों पर अत्याचार हो रहा है. उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बसपा संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को मीडिया को संबोधित कर रही थी. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और बीजेपी पर दलित की उपेक्षा को लेकर जमकर निशाना साधा. उन्होंने हाथरस केस के साथ ही उत्तर प्रदेश में अन्य मामलों में दलितों पर बढ़ते अत्याचार का सारा दोष बीजेपी सरकार पर मढ़ा है.

मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ देश में जहां पर भी बीजेपी या कांग्रेस की सरकार है, वहां दलितों और पिछड़ों पर अत्याचार हो रहा है. उत्तर प्रदेश का हाथरस इसका ताजा उदाहरण है. हर स्तर पर दलितों का शोषण हो रहा है. इस मामले में बीजेपी और कांग्रेस के लोग एक जैसे हैं. दोनों ही पार्टी अंदर से एक है. यह दोनों देश और कई प्रदेशों में बारी-बारी से अपनी सरकार बनाकर अपना मिशन साधने का काम करती हैं.

दलित समाज का कोई उत्थान या विकास नहीं हुआ: बसपा प्रमुख

बसपा मुखिया ने कहा कि सच्चाई यह है कि कांगेस हो या बीजेपी दोनों के राज में दलित समाज का कोई उत्थान या विकास नहीं हुआ. इसके उलट उनके साथ बड़े पैमाने पर जुल्म और ज्यादती हुई है. उन्होंने कहा कि विकास के उत्थान के मामले में दलित समाज की जमकर उपेक्षा की जाती है. इतना ही नहीं यह सभी पार्टियां राजनीतिक फायदे और स्वार्थ की पूर्ति के लिए इन वर्गों की बहन-बेटियों पर कोई भी जुल्म-ज्यादती होने पर राजनीतिक ड्रामा भी खूब करती हैं. इसके हाथरस जैसे कई उदाहरण हमारे सामने हैं.

देश में किसी की भी पिछलग्गू नहीं है BSP: मायावती

मायावती ने कहा कि सभी विरोधी पार्टियां अंदर-अंदर आपस में एक होकर हमारे वर्ग के इन लोगों का शोषण करती है. साथ ही ये हम लोगों को गुलाम बनाए रखना चाहती हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने अपने विरोधियों पर पार्टी के मूवमेंट को कमजोर करने की साजिश का आरोप भी लगाया.

बहुजन समाज पार्टी देश में किसी की भी पिछलग्गू नहीं है. हमारी पार्टी का अपना एक मिशन है और हम मिशन के तहत काम करते हैं. मायावती ने कहा कि ऐसे संगठनों के पास धन बसपा की तरह अपने लोगों से नहीं आता है. इनके कार्यकर्ता लोगों को गुमराह करते हैं कि बसपा तो आए दिन चंदा ही इकट्ठा करती रहती है. उन्होंने कहा कि बसपा कार्यकर्ताओं और बहुजन समाज को इन लोगों से सावधान रहने की जरूरत है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पिछले एक महीने में 4,000 रुपये तक सस्ते हुए ये स्मार्टफोन, देखें पूरी लिस्ट

Next Post

World Corona Update: संक्रमितों की संख्या हुई 3.64 करोड़

Next Post
World Corona Update: संक्रमितों की संख्या 2.4 करोड़ के पार

World Corona Update: संक्रमितों की संख्या हुई 3.64 करोड़

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d