BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Indo-Nepal Border पर खोला जाएगा ATS थाना

by bnnbharat.com
January 4, 2021
in समाचार
Indo-Nepal Border पर खोला जाएगा ATS थाना
Share on FacebookShare on Twitter

बहराइचः भारत-नेपाल सरहद पर राष्ट्र विरोधी, आतंकवादी गतिविधियों तथा तमाम अवैध क्रियाकलापों पर अंकुश लगाने के लिये उत्तर प्रदेश सरकार ने बहराइच स्थित रूपईडीहा सीमा पर आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) का थाना खोलने का फैसला लिया है. बताया जा रहा है कि नेपाल औऱ इंडिया के सीमावर्ती इलाकों से तस्करी औऱ आतंकी गतिविधियों के बढ़ते मामलों के चलते ये निर्णय लिया गया है.

बहराइच के अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने घोषणा करते हुए बताया है कि सीमावर्ती रूपईडीहा थाना क्षेत्र में एटीएस थाने के निर्माण के लिए जिला पुलिस और राजस्व विभाग एवं एटीएस ने मिलकर कुछ स्थान चिन्हित किए हैं. उन्होंने बताया है कि पिछले दिनों एटीएस के पुलिस महानिरीक्षक जी. के. गोस्वामी ने सीमा का दौरा कर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 927 पर बाबागंज के निकट चिह्नित इनमें से एक स्थान पर थाना खोलने के लिए अपनी सहमति दी थी.

शासन से मंजूरी के बाद चिन्हित स्थल के अधिग्रहण के लिए कार्रवाई की जाएगी. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की नेपाल से सटी खुली 551 किलोमीटर लम्बी सीमा की सुरक्षा केन्द्रीय अर्द्ध सैनिक बल (एसएसबी) के हवाले है. सीमा पर केन्द्र और प्रदेश सरकार की तमाम सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की भी तैनाती है. पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई. नेपाल के रास्ते भारत में मादक पदार्थ व हथियार भेजने के साथ साथ आतंकियों व जासूसों की घुसपैठ कराती रही है.

जिसके चलते आए दिन हादसे होते रहते हैं. इसके अलावा चीन से बढ़े तनाव के बीच सीमा पार नेपाल में चीन के बढ़ते सामरिक दखल को लेकर भी भारत सरकार काफी गंभीर है. माना जा रहा है कि इन्हीं कारणों से केंद्र और राज्य सरकार आपात स्थितियों में यहां आसान पहुंच बनाने की दृष्टि से इस क्षेत्र के विकास पर खास ध्यान दे रही हैं. फिलहाल इस कदम के कितने प्रभाव देखने को मिलेगें ये तो वक्त ही बताएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मौसम अलर्ट: राज्य के विभिन्न हिस्सों में अगले दो दिनों में बारिश की संभावना

Next Post

महिला से 24 हजार रुपये ठगी करने वाले आरोपी की हुई पहचान

Next Post
दिल्ली दंगे की साजिश रचने के आरोप में ‘पिंजरा तोड़’ कार्यकर्ता गिरफ्तार

महिला से 24 हजार रुपये ठगी करने वाले आरोपी की हुई पहचान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d