BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जानलेवा हमला की कोशिश : शिवराज सिंह चौहान

by bnnbharat.com
March 14, 2020
in समाचार
ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जानलेवा हमला की कोशिश : शिवराज सिंह चौहान
Share on FacebookShare on Twitter

मध्यप्रदेश: बीती रात शुक्रवार (13 मार्च) को मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया कि राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया के काफिले पर आज शाम यहां जानलेवा हमले की कोशिश की गई.

चौहान का दावा है कि शहर के कमला पार्क इलाके में सिंधिया की कार रोकने की कोशिश की गई और उनके काफिले पर पथराव किया गया.  हालांकि, पुलिस ने पथराव की घटना से इनकार किया है और कहा कि सिंधिया को काले झंडे दिखाए गए.

शहर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद  सिंधिया भोपाल हवाई अड्डा जा रहे थे.  BJP के स्थानीय नेता राजेंद्र गुप्ता का कहना है कि सिंधिया को काले झंडे दिखाये जाने और उनके काफिले पर पत्थर फेंके जाने की घटना के सिलसिले में मामला दर्ज कराने के लिए वह श्यामला थाना पहुंचे हैं.

आगे उन्होंने बताया कि रात 11:30 बजे पार्टी जिला अध्यक्ष विकास विरानी, पूर्व महापौर आलोक शर्मा, भाजपा कार्यकर्ता तथा जिले के पार्टी पदाधिकारी थाने पहुंचे.

वहीं, श्यामला हिल्स पुलिस थाने के सब इंस्पेक्टर बी पी सिंह ने बताया कि सिंधिया को आज शाम सात बजे के आसपास काले झंडे दिखाये जाने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ शासन की तरफ से मामला दर्ज किया गया है.

उन्होंने कहा, ‘
‘उन पर (सिंधिया पर) पथराव नहीं किया गया है।”

सिंह ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता इस मामले में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे और पथराव होने का भी आरोप लगा रहे हैं, लेकिन पथराव नहीं हुआ है.

चौहान ने कहा,

”आम आदमी की बात छोड़िए, जब पूर्व केंद्रीय मंत्री सिंधिया पर जानलेवा हमले का प्रयास किया जा सकता है तो फिर आप कल्पना कर सकते हैं कि प्रदेश की स्थिति कैसी है?”

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा,

”मैं स्तब्ध हूं. प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है। अराजकता का माहौल है.”

चौहान ने कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस नीत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बहुमत खो चुकी सरकार बौखलाहट में हमले करवा रही है. उन्होंने कहा,

”मैं इस हमले की निंदा करता हूं और पुलिस प्रशासन से अपील करता हूं कि जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए.”

चौहान ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता सिंधिया पर हुए हमले के सिलसिले में पुलिस के पास प्राथमिकी दर्ज कराने गए हैं.

Former Madhya Pradesh CM & BJP leader Shivraj Singh Chouhan: When such an incident can happen to Jyotiraditya Scindia, one can imagine how bad is the situation in the State. Is the govt which has lost the majority behind this? I demand an investigation into the incident. https://t.co/r7inYA2jxk

— ANI (@ANI) March 13, 2020

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना वायरस से भारत में दूसरी मौत,10 का सफल इलाज

Next Post

24 घंटे में 12 घंटे मिलेगी बिजली

Next Post
24 घंटे में 12 घंटे मिलेगी बिजली

24 घंटे में 12 घंटे मिलेगी बिजली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d