रवि सिंह,
गोरखपुर : गोरखपुर के सदर सांसद रवि किशन ने कानपुर में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के प्रति संवेदना जताते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं दिल को झकझोर देती हैं ऐसी अमानवीय घटना की जितनी भी निंदा की जाय कम है.
पुलिस हमारे लिए रक्षक का काम करती है जब हम रात में चैन से अपने घरों में सोते है तो यही पुलिस वाले रात रात भर जाग कर हमारी सुरक्षा करते हैं उनके ऊपर हमला करने वालों को कभी भी माफ नहीं किया जा सकता.
सांसद रवि किशन ने कहा दबिश देने गई फायरिंग में गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र बेलपार पाठक गांव निवासी गंभीर रूप से घायल सब इस्पेक्टर सुधाकर पांण्डेय जी शीघ्र ही स्वस्थ होने की कामना करता हूं सादर सांसद ने कहा कि कोरोना काल में पुलिस की जो क्षवि सामने आई है वो किसी से छुपि नहीं है .
पुलिस बल ने कोरोना के संकट में कोरोना योद्धाओं के रूप में अपनी महती भूमिका निभाई है और आज उनके ऊपर हुए हमले से मैं बहुत आहत हूं. शहीद हुए पुलिसकर्मियों को मेरे तरफ से भावभीनी श्रद्धांजलि और उनके परिवार के साथ मेरी पूरी संवेदना है.
मैं सरकार से अनुरोध करता हूँ ऐसे कृत्य करने वालों को पकड़ कर उनको कड़ी से कड़ी सजा दी जाए जिससे दुबारा कोई ऐसा करने की हिमाकत न कर सके.

