अरविन्द पटेल,
महराजगंज: महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव में ग्राम सभा कि जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला कर दिया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची राजस्व टीम ने पुलिस की मदद से घंटों बाद अतिक्रमण हटाने में सफल हुई.
उप जिलाधिकारी के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने के लिए राजस्व विभाग की टीम कई बार मौके पर पहुंची लेकिन बगैर अतिक्रमण हटवाए वापस लौट गई.
इसी बीच राजस्व विभाग की टीम की अगुआई करते हुए उपजिलाधिकारी कुछ पुलिसकर्मियों के साथ अतिक्रमण हटवाने मौके पहुंचे. इसकी भनक लगते ही अतिक्रमणकारियों ने हमला कर दिया.
घटना में कानूनगो जयराम वर्मा, मदन गोपाल, तथा ग्रामीण नार्मल सिंह, सुरेश शुक्ला, वकील सिंह, आशुतोष शुक्ल,घायल हो गए जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल में चल रहा है.
ग्राम प्रधान पति शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि ग्राम सभा की भूमि रकबा नंबर 250 और 251 की 42 डिस्मिल जमीन पर गांव के कुछ लोग कब्जा कर लिए थे.
इसी बीच ग्राम सभा में पंचायत भवन निर्माण के लिए शासन से स्वीकृत मिल गई. निर्माण के लिए ग्राम सभा की उक्त भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए उपजिलाधिकारी को पत्र दिया गया.
थाना प्रभारी विजय राज सिंह ने बताया कि टीम पर हमला करने वाले राधेश्याम, रमाशंकर, वीरेंद्र सिंह, छोटेलाल, संजय सिंह, नन्हे सिंह, हरेंद्र सिंह, संत कुमार, धर्मेंद्र सिंह को हिरासत में लेकर थाने लाया गया है.
इस मामले में हल्का (क्षेत्र) लेखपाल रुद्रप्रताप की तहरीर पर इन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है.

