BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हेमंत सरकार में आदिवासियों पर हो रहे हमले, प्रशासन बचा रहा अपराधियों को: दीपक प्रकाश

by bnnbharat.com
March 17, 2020
in Uncategorized
हेमंत सरकार में आदिवासियों पर हो रहे हमले, प्रशासन बचा रहा अपराधियों को: दीपक प्रकाश

हेमंत सरकार में आदिवासियों पर हो रहे हमले, प्रशासन बचा रहा अपराधियों को: दीपक प्रकाश

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने आज अरगोड़ा चौक स्थित आदिवासी लोहरा परिवारों बुल्लू देवी, पति जितेंद्र लोहरा, समुंद्री देवी, पति स्व. शंकर लोहरा, काजल कुमारी, आकाश लोहरा, आकाश तिर्की, शंकर लोहरा, दिलीप लोहरा, आनंद लोहरा सहित अन्य घायल एवं पीड़ित परिजनों से मुलाकात की. कल कडरू स्थित हज हाउस धरना स्थल के समीप अपराधी तत्वों के द्वारा जानलेवा हमला किया गया था जिसमें कई लोग घायल हुए है, इनके बस को भी जलाने की कोशिश की गई थी. पीड़ित परिवार गरीब आदिवासी परिवार है और बेटी के छेंका कार्यक्रम संपन्न कर नामकुम से अरगोड़ा लौट रहा था. खुशी की मौज मस्ती में बज रहे गाने को लेकर अपराधियों ने उनपर जानलेवा हमला किया. कडरु को भी शाहीन बाग जैसा बनाकर राजधानी को आतंकित करने की कोशिश की जा रही है.

Also Read This: कैबिनेट का फैसलाः राज्य कर्मियों को हेमंत सरकार का तोहफा, 10 फीसदी डीए में वृद्धि

प्रकाश ने कहा कि आदिवासी हित की बात करने वाले मुख्यमंत्री के राज में राज्य की राजधानी में भी आदिवासी सुरक्षित नहीं है. इस सरकार की शुरुआत ही आदिवासियों की नृशंश हत्या से हुई है. इस सरकार में लोग अपना सामाजिक, पारिवारिक जीवन भी चैन से नहीं बिता सकते.

उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार का सही एफआईआर भी दर्ज नहीं किया गया है. पुलिस द्वारा ना तो पीड़ितों का बयान लिया गया ना हीं घायलों की घायल रिपोर्ट बनवाई गई. परिजन बस से लौट रहे थे, जबकि पुलिस ने सरकार के इशारे पर घटना की लीपापोती का कुत्शित प्रयास किया है और घटना को एक टेम्पो वाले के साथ लड़ाई दिखाया है.

Also Read This: देवाशीष गुप्ता की अध्यक्षता में प्रशासनिक सुधार आयोग का गठन

पुलिश अपराधियों पर कार्रवाई न करते हुए पीड़ित परिजनों को ही गिरफ्तार करने एवम प्रताड़ित करने में लगी है

प्रकाश ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रशासन को सरकार के गलत इशारे पर चलने से बचना चाहिए. सीसीटीव फुटेज के आधार पर अपराधियों को शिनाख्त करते हुए 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी सुनिश्चित हो अन्यथा भाजपा आंदोलन करने को मजबूर होगी.

प्रकाश ने रांची महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा को कल अपराधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने में परिजनों को सहयोग का निर्देश दिया.

प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, हटिया विधायक एवं प्रदेश मंत्री नवीन जायसवाल, मेयर आशा लकड़ा, जिलाध्यक्ष मनोज मिश्र शामिल है. मौके पर संजय कु जायसवाल, तारिक इमरान, अशोक बड़ाइक सूरज साहू, देवेन्द्र स्वामी आदि उपस्थित रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कैबिनेट का फैसलाः राज्य कर्मियों को हेमंत सरकार का तोहफा, 10 फीसदी डीए में वृद्धि

Next Post

वाण्जिय विभाग के विद्यार्थियों ने मिडसेम परीक्षा देने से किया इंकार, परीक्षा स्थगित करने की हुई मांग

Next Post
वाण्जिय विभाग के विद्यार्थियों ने मिडसेम परीक्षा देने से किया इंकार, परीक्षा स्थगित करने की हुई मांग

वाण्जिय विभाग के विद्यार्थियों ने मिडसेम परीक्षा देने से किया इंकार, परीक्षा स्थगित करने की हुई मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d