-
सड़क किनारे लगने वाले ठेला, खोमचा को हटाया गया
रांची: नगर निगम के धावा दल की ओर से रांची के पंडरा पुल से लेकर ओटीसी ग्राउंड तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. जिसके तहत सड़क किनारे ठेला, खोमचा और बांस बल्ली लगाकर सब्जी बेचने वाले लोगों को समझाया गया और कुछ के सामान का भी जब्त किये गये.
अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं. सुरेंद्र मिस्त्री ने बताया कि सड़क किनारे लगी झोपड़ी को हटाया गया और उन्हें नाली के किनारे लगाने को कहा गया है सड़क के किनारे नहीं.
उन्होंने बताया कि यह अभियान 1 सप्ताह तक चलेगा और रांची के मेन रोड और रातू रोड इलाकों में भी इस तरह के अभियान चलाए जाएंगे. धावा दल द्वारा हटाए गए सब्जी विक्रेता सुरेंद्र मिस्ट्री का कहना है कि उन्हें एक दिन पहले वार्निंग दी गई थी.
मुनिया देवी ने कहा कि उनके द्वारा लगाई गई बांस बल्ली को खोल दिया गया है और फिर से लगाने नहीं बोला गया है. वहीं कुछ दुकानदार खुद से ही उनके द्वारा लगायी गयी बांस बल्ली को खोल रहे हैं.
बता दें कि रांची नगर निगम के धावा दल के द्वारा लगातार इस तरह के अभियान चलाए जाते हैं ताकि सड़क किनारे लगने वाले अतिक्रमण पर काबू पाया जा सके और अतिक्रमण से सड़क जाम जैसी स्थिति ना उत्पन्न हो.

