BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लोकतंत्र पर हमले वहीं, जहां कांग्रेस या कांग्रेस समर्थित सरकार: दीपक प्रकाश

by bnnbharat.com
November 5, 2020
in समाचार
स्वर्णिम रहा मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल: दीपक प्रकाश
Share on FacebookShare on Twitter

अर्णव की गिरफ्तारी, दुमका में पत्रकारों को नोटिस पर कुछ तो बोलें हेमंत जी, रामेश्वर जी

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने अर्णव गोस्वामी की गिरफ्तारी, झारखंड में पत्रकारों पर हो रहे हमले, भेजे जा रहे नोटिस को लेकर राज्य सरकारऔर कांग्रेस पर कड़ा हमला बोला.

प्रकाश आज प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मतलब काला कारनामा. कहा कि लोकतंत्र बनाम कांग्रेस की बात करें तो आजादी के बाद से ही कांग्रेस ने चाहा  कि प्रेस उसका पिछलग्गू बनकर दुम हिलाए. परंतु प्रेस ने लगातार कांग्रेस की गलत नीतियों का विरोध किया तो उसके ऊपर हमले हुए, प्रेस की स्वतंत्रता को कुचलने की कोशिश की गई.

उन्होंने कहा कि आजाद भारत में 1962 के चीनी आक्रमण में तत्कालीन रक्षा मंत्री कृष्ण मेनन के खिलाफ लिखने पर प्रेस पर कार्रवाई की. 1975 में राहुल गांधी की दादी और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र को खतरे में नहीं डाला, बल्कि खत्म करने की कोशिश की. प्रेस और अभिव्यक्ति की आजादी को प्रतिबंधित किया. 1982 में संयुक्त  बिहार के समय तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्र द्वारा लाये गए बिहार प्रेस बिल ने पत्रकारों के लिये 5 साल की सजा और जुर्माने का प्रावधान किया था जो सरकार की नीतियों और उनके भ्रष्टाचार के खिलाफ कलम चलाते थे.

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र या लोकतांत्रिक मूल्यों को समाप्त करने की कोशिश वहीं हुई है जहां-जहां कांग्रेस की या कांग्रेस समर्थित सरकार बनी है. कांग्रेस ने लोकतांत्रिक संस्थानों को नष्ट करने का काम किया.  न्यायपालिका, प्रेस और संसद  को अपने हिसाब से चलाने की कोशिश की. 1975 में तो कांग्रेस पार्टी ने अपने हिसाब से कानून बना लिये.

उन्होंने कहा कि आज झारखंड भी इसी राह पर चल रहा क्योंकि यहां भी कांग्रेस के समर्थन से सरकार चल रही.

आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्य सरकार के मंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव जी चुप क्यों हैं? राज्य की सवा तीन करोड़ जनता अर्णव गोस्वामी की गिरफ्तारी पर उनकी राय जानना चाहती है. जनता जानना चाहती है कि दुमका में सरकार के खिलाफ लिखने वाले पत्रकारों को नोटिस क्यों भेजा जा रहा, क्यों झारखंड में पत्रकारों पर हो रहे हमले पर कांग्रेस झामुमो के नेता चुप हैं?

उन्होंने कहा कि चुप्पी तोड़कर कार्रवाई को सही या गलत कुछ तो बोलें.

प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा पत्रकारों एवम प्रेस की स्वतंत्रता पर हो रहे हमले का प्रदेश भाजपा कड़ा विरोध करती है, हम ऐसी कार्रवाई की तीब्र निंदा करते हैं. अर्णव गोस्वामी की गिरफ्तारी में आपातकाल का इतिहास दुहराया गया है.

उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता लोकतंत्र और लोकतांत्रिक मूल्यों, लोकतंत्र के प्रहरियों की सुरक्षा केलिये कटिबद्ध है. भाजपा लोकतंत्र के हत्यारों को बेनकाब करेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना बचाव के साथ ही मतदान करने के लिए भी लोगों को जागरूक कर रही है आंगनबाड़ी सेविकाएं

Next Post

सड़क हादसा: दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Next Post
सड़क हादसा: दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सड़क हादसा: दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d