-
आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना को दिया अंजाम, बचाव में जुटे पुलिसकर्मी घायल
रांची: झारखंड के गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह हत्या के आरोपियों को जिंदा जलाने की कोशिश की गयी.
आक्रोशित ग्रामीणों ने इस घटना को अंजाम दिया और मौके पर जुटी पुलिस टीम पर भी भीड़ ने हमला कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मी भी चोटिल हो गये. घटना की सूचना मिलने पर जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गये है.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पीरटांड़ थाना क्षेत्र के पिपराटांड़ में दस दिनों पहले हुई हत्या की घटना से नाराज ग्रामीणों शनिवार अहले सुबह हत्या के पांच आरोपियों को जिंदा जलाने की कोशिश की. लेकिन घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपियों को जिंदा जलने से बचा लिया.
पुलिस आरोपियों को भीड़ से बचा कर पुलिस वाहन पर बैठाने की कोशिश कर रही थी, तभी आक्रोशित लोगों ने पुलिस वाहन पर हमला कर हत्या के एक आरोपी सुरेश मरांडी की जान ले ली.

