BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

7000 मेट्रिक टन आयरन-चोरी के संबंध में सूचना एकत्रित करने की कोशिश

by bnnbharat.com
January 8, 2021
in समाचार
7000 मेट्रिक टन आयरन-चोरी के संबंध में सूचना एकत्रित करने की कोशिश
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति के सभापति सरयू राय की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में समिति की सदस्य दीपिका पांडे सिंह के अतिरिक्त उपायुक्त अरवा राजकमल, उप विकास आयुक्त संदीप बक्शी और, जिला खनन पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

बैठक के के बाद समिति के सभापति सरयू राय के द्वारा जानकारी दी गई कि विधानसभा के प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति के द्वारा विधानसभा को एक रिपोर्ट सौंपी गयी जो वर्ष 2010 और 11 में नोआमुंडी-बोकारो साइडिंग से 7000 मेट्रिक टन आयरन-ओर के चोरी के संबंध में था.

मामले की निष्पक्ष जांच किसी बाह्य एजेंसी के माध्यम से कराने केलिए समिति के द्वारा प्रस्ताव 2013 में दिया गया था. उन्होंने कहा कि मामले से संबंधित सूचनाओं को एकत्रित करने के लिए पश्चिमी सिंहभूम जिले में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.

इधर, कल झारखंड विधानसभा की जिला परिषद और पंचायती राज समिति की बैठक सभापति सरफराज अहमद की अध्यक्षता में हजारीबाग में हुई. इस बैठक में समिति के सदस्य अमित कुमार और पुष्पा देवी भी मौजूद थी. बैठक में समिति के द्वारा ज़िला परिषद व पंचायती राज विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई.

समिति द्वारा योजनाओं की गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए समय पर योजनाओं को पूर्ण कराने का निर्देश दिया. प्रशासनिक अधिकारियों को कार्य में आने वाली तकनीकी समस्याओं को आपसी तालमेल बना कर कार्य में तेजी लाने पर बल दिया गया.

बैठक में विभिन्न विभागों की समीक्षा के क्रम में पेयजल के कार्यपालक अभियंता को खराब चापाकलों को दुरूस्त करने के लिए कार्ययोजना बना कर पहले सर्वे कर काम शुरू करने का निर्देश दिया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

यूपीएससी मुख्य परीक्षा को लेकर निषेधाज्ञा

Next Post

14वें वित्त आयोग पंचायत राज कर्मी संघ का आंदोलन जारी

Next Post
NHM कर्मियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

14वें वित्त आयोग पंचायत राज कर्मी संघ का आंदोलन जारी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d