BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

EVM से की गई छेड़छाड़ की कोशिश : सांसद संजय सिंह

by bnnbharat.com
February 9, 2020
in Uncategorized
EVM से की गई छेड़छाड़ की कोशिश : सांसद संजय सिंह

EVM से की गई छेड़छाड़ की कोशिश : सांसद संजय सिंह

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा के लिए मतदान समाप्त होने के बाद EVM की सुरक्षा को लेकर बवाल मच गया है. आम आदमी पार्टी ने शनिवार को दावा किया कि उसे सूचना मिली है कि कुछ अधिकारियों ने इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों को अनधिकृत रूप से ले जाने की कोशिश की है.

आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मीडिया से कहा, मनीष सिसोदिया, गोपाल राय, प्रशांत किशोर और मैंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक की. सूचना मिली कि कई स्थानों पर अधिकारियों ने अनधिकृत रूप से ईवीएम को ले जाने की कोशिश की. संजय सिंह ने कहा कि ईवीएम सील करके सीधे स्ट्रांग रूमों में भेजी जाती हैं, फिर अधिकारियों को वे ईवीएम कैसे मिलीं.

संजय सिंह ने अपने सेल फोन पर एक वीडियो दिखाया जिसमें एक चुनाव अधिकारी डीटीसी की बस में हाथ में ईवीएम लिए दिखाई दे रहा है. आप नेता ने कहा, यह बदरपुर के शांति निकेतन का वीडियो है. यहां लोगों ने अधिकारी को ईवीएम के साथ पकड़ा है. इसी तरह की जानकारी पूर्वी दिल्ली के शहदरा और विश्वास नगर से मिली है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आप नेता ने कहा कि यह बड़ी घटना है जो सामने आई है. इसके बारे में चुनाव आयोग को सूचित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि ईवीएम में छेड़छाड़ न हो, इसके लिए पार्टी के एमएलए और कार्यकर्ता स्ट्रांग रूमों के बाहर मौजूद रहेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लगातार चौथे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट दर्ज

Next Post

बहुजन महा पार्टी ने RSS प्रमुख पर सरना धर्मावलंबियों को बरगलाने का लगाया आरोप

Next Post
बहुजन महा पार्टी ने RSS प्रमुख पर सरना धर्मावलंबियों को बरगलाने का लगाया आरोप

बहुजन महा पार्टी ने RSS प्रमुख पर सरना धर्मावलंबियों को बरगलाने का लगाया आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d