Ranchi:- विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विपक्षी दल भाजपा के विधायकों द्वारा लगातार गैर जरूरी हंगामा करना इस बात को दर्शाता है कि भाजपा को संसदीय परंपराओं और राज्य की जनता से कोई मतलब नहीं है. माकपा का राज्य सचिवमंडल मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा के इस गैर जिम्मेदार आचरण की भर्त्सना करता है.भाजपा के विधायकों को यह जानकारी होनी चाहिए कि विधानसभा के सत्र को संचालित किए जाने मे इस राज्य की गरीब जनता का पैसा खर्च होता है. विधानसभा का यह सत्र एक यैसे समय मे हो रहा है जब कोरोना और लाकडाउन से उत्पन्न परिस्थितियों से राज्य को उबारने और झारखंड के ज्वलंत मुद्दों पर सदन मे एक आम राय बनाकर राज्य की जनता को कुछ राहत दिलाने की ओर बढ़ने की जरूरत है लेकिन विपक्ष सदन में सीटी बजाने और कीर्तन गाने मे लगा हुआ है उनके इस बचकानी हरकतों को राज्य की जनता देख रही है.
भाजपा की झारखण्ड ईकाई के वरिष्ठ नेताओं को अपने विधायकों को संसदीय कार्य कलाप और आचरण का प्रशिक्षण दिए जाने के जाने के लिए शिविर लगाना चाहिए.

