BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पोर्न वीडियो दिखाकर बहू से अवैध संबंध बनाने का प्रयास, पति के दोस्तों के साथ हमबिस्तर होने का दबाव, FIR दर्ज

by bnnbharat.com
December 30, 2020
in समाचार
पोर्न वीडियो दिखाकर बहू से अवैध संबंध बनाने का प्रयास, पति के दोस्तों के साथ हमबिस्तर होने का दबाव,  FIR दर्ज
Share on FacebookShare on Twitter

बोकारो: ससुराल में ससुर ने बहू को पोर्न वीडियो दिखाकर अवैध संबंध बनाने का प्रयास करने का मामला सामने आया है. घटना धनबाद के मधुबन की है. बता दें कि बोकारो के सेक्टर दो की रहने वाली पीड़िता ने मंगलवार रात बोकारो के महिला थाने में पंहुचकर प्राथमिकी दर्ज कराई है. मामले में ससुर, सास एवं पति को आईटी एक्ट के तहत अवैध संबंध बनाने के प्रयास व दहेज प्रताड़ना का आरोपी बनाते हुए अनुसंधान शुरू किया गया है.

प्राथमिकी के अनुसार, ससुर ने ये हरकत बेटे (पीड़िता का पति) की गैरहाजरी में की. पति पीड़िता से शादी के कुछ ही दिन बाद उसे अपने माता-पिता के साथ छोड़कर आरा (बिहार) काम करने चला गया था.

ससुराल में ससुर की इस हरकत की जानकारी जब पीड़िता ने अपनी सास को दी, तो सास ने संरक्षण के बजाय ससुर के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. पीड़िता महिला का आरोप है कि प्रताड़ना से तंग आकर व इज्जत बचाने के लिए वह किसी प्रकार ससुराल से निकल कर अपने मायके चली आयी.

मायके आने पर उसने घटना की जानकारी पति को दी. इसके बाद पीड़िता अपने पति के पास आरा चली गयी. परंतु वहां भी उसके साथ गलत बर्ताव किया गया. पति का कई महिलाओं व लड़कियों से अवैध संबंधों की बात सामने आयी. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार रात के समय वह निवस्त्र होकर दूसरी महिलाओं व लड़कियों के साथ वीडियो चैट किया करता था.

आरोप है कि पति कुछ दिन बाद अपने कुछ मित्रों को घर ले आया और उसे (पत्नी) दोस्तों के साथ अवैध संबंध बनाने का दबाव डालने लगा. इससे इनकार करने पर बेरहमी से मारपीट करने लगा. उसके बाद वहां से भी पीड़िता इज्जत व जान बचाकर किसी प्रकार भागकर मायके पंहुची.

आरा से मायके आने के कुछ दिन बाद छठ के समय आरोपी पति पीड़िता के मायके सेक्टर दो पहुंच गया और दहेज की मांग पूरी ना होने का बहाना बनाते हुए उसके साथ जमकर मारपीट की, जिसमें पीड़िता गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. 

बचाव में आये मायके वालों के साथ भी आरोपी पति ने मारपीट की. बेटी के गृहस्थ जीवन का ख्याल रखते हुए मायके के लोग चुप हो गये. बाद में सामाजिक स्तर पर समस्या के निराकरण का भरपूर प्रयास किया गया,  लेकिन कोई हल न निकलने के बाद मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गयी.

महिला थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष ज्योति ने बताया कि मामला दर्ज करने के लिए पीड़िता ने आवेदन दिया है, जिसकी जांच शुरू की गयी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड के लाल का कमाल, फल और सब्जियों से जला दिया बल्ब

Next Post

7 जनवरी तक ब्रिटेन से आने वाली सभी उड़ानों पर लगा प्रतिबंध

Next Post
आज से 3 बड़े शहरों के लिए दरभंगा से विमान सेवा शुरू

7 जनवरी तक ब्रिटेन से आने वाली सभी उड़ानों पर लगा प्रतिबंध

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d