BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आमजनों को मास्क के इस्तेमाल, हाथ धोने और सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन को लेकर जागरुक करने का प्रयास

by bnnbharat.com
October 16, 2020
in समाचार
स्वास्थ्य विभाग के मास्क उपयोग न करने से संबंधित होर्डिंग से जनता कन्फ्यूज्ड 
Share on FacebookShare on Twitter

रांची. कोविड19 महामारी के संभाव्य प्रसार की रोकथाम के मद्देनजर आमजनों को मास्क, हैंड वाश और सोशल डिस्टेंसिंग की महत्ता के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से जिलाभर में जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में शुक्रवार को उपायुक्त  छवि रंजन द्वारा   कैंपेन की शुरुआत की गई. इसके तहत उपायुक्त ने आमजनों को भी बिना मास्क घरों से बाहर न निकलने की अपील की है. 

उपायुक्त  छवि रंजन के निदेशानुसार जिलाभर में आमजनों के बीच मास्क पहनने, लगातार हाथ धोने और सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है. जगह – जगह पर बैनर पोस्टर के जरिए आमजनों को जागरुक किया जा रहा है. साथ ही, जनसंचार के विभिन्न माध्यमों, जैसे कि रेडियो, टीवी और सोशल मीडिया का भी इस्तेमाल किया जा रहा है. 

सभी कार्यालयों में आने वाले लोग लेंगे  शपथ

शुक्रवार को उपायुक्त  छवि रंजन ने निदेश देते हुए कहा कि, सभी सरकारी कार्यालयों में पहुंचने वाले लोगों के लिए कोविड 19 से बचाव हेतु सुरक्षामानकों के अनुपालन संबंधी शपथ पत्र भरने की व्यवस्था करें. साथ ही, बिना मास्क कार्यालय में किसी भी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति न दी जाए.

इसके साथ ही, उन्होंने एक ऑडियो और वीडियो मैसेज जारी कर सभी रांची वासियों से मास्क लगाने की अपील की. साथ ही, उन्होंने कहा, “रांची में कोविड19 से ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट अच्छा है और हमें साथ मिलकर इसे बरकरार रखना है. इसके लिए बिना मास्क घरों से बाहर कदम न रखें, लागातार समय – समय पर हाथ धोते रहें और बाज़ार में या पब्लिक प्लेस पर समुचित दूरी बनाए रखें.“

कैंपेन में आम सहभागिता बढ़ाने हेतु शुक्रवार को कैंपेन की शुरुआत की गई. जिसके जरिए लोग जिला प्रशासन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल/इंस्टाग्राम/फेसबुक के जरिए अपनी तस्वीर शेयर कर सकते हैं. जिसके पश्चात हर सप्ताह चयनित लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

10 दुकानों को नोटिस देने के बाद किया गया सील

Next Post

कोविड-19 अनुरूप व्यवहार को लेकर उपायुक्त ने दिलायी शपथ

Next Post
5 नए कोविड-19 केस की पुष्टि हुई 

कोविड-19 अनुरूप व्यवहार को लेकर उपायुक्त ने दिलायी शपथ

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d