रांची: कांग्रेस के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख और जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने मंगलवार को शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो से मिल कर पारा शिक्षकों की उचित मांग पर ध्यान आकृष्ट कराया.
दोनों ने कहा कि भाजपा ने इन पर गोलियां ओर लाठियां चलवायी. इनको बेरहमी से मारा-पीटा, यहां तक कि कई पारा शिक्षकों की जान तक ले ली. लेकिन हमारी सरकार इनका हल निकलेगी. हेमंत सरकार इन पारा शिक्षकों का कल्याण करेगी.

