BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अपने आप को दबंग मानने वाले दरोगा का आॉडियो क्लिप वायरल

ऑडियो क्लिप में मां बहन की भद्दी भद्दी गाली दे रहे हलिया के थानेदार

by bnnbharat.com
June 19, 2020
in Uncategorized
अपने आप को दबंग मानने वाले दरोगा का आॉडियो क्लिप वायरल

अपने आप को दबंग मानने वाले दरोगा का आॉडियो क्लिप वायरल

Share on FacebookShare on Twitter

बात बात में गाली गलौज करने से फरियादी भी खाते हैं खौफ

शशिभूषण दूबे कंचनीय

लखनऊ : मीरजापुर जनपद के हलिया थाने में फरवरी माह से तैनात प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह की दबंग छवि के चलते थाने में फरियादियों को जाने में भी डर लगता है. ना जाने साहब कब गाली गलौज व मारने पीटने पर उतारू हो जाएं. बीते फरवरी महीने में थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के राजकीय हाईस्कूल में कार्यरत लापता शिक्षक का पता लगाने में असफल रहने के आरोप में तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक देवी वर शुक्ल को पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर कर दिया था. उनकी जगह अमित सिंह को हलिया थाने की कमान सौंपी तो लोगों को लगा कि लापता शिक्षक मामले का जल्द ही खुलासा हो जाएगा. लेकिन अभी तक इस मामले का खुलासा करने में पुलिस नाकाम रही है. अमित सिंह के रवैए से आम जनता भी त्रस्त है. फरियादी अपनी पीड़ा व फरियाद लेकर थाने जाने में भी झिझकते हैं कहीं इंस्पेक्टर साहब उनके साथ बदसलूकी पर न उतारू हो जाएं. थाना क्षेत्र के गुर्गी गांव के एक मामले में प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने पड़ोसी सुरेन्द्र मिश्र से फोन पर किस बदतमीजी से गाली गलौज देते हुए बात की है उससे पुलिस की छवि धूमिल होने के साथ-साथ आम जनता में पुलिस के प्रति खौफ व्याप्त है. आडियो क्लीप में जिस तरह से अभद्रता पूर्वक गाली गलौज देते बात की है उसी से प्रभारी निरीक्षक के आचरण का पता लग जाता है. एक तरफ जहां मुख्यमंत्री से लेकर डीजीपी तक आम जनता में पुलिस की छवि बेहतर बनाने हेतु विभिन्न प्रयास कर रहे हैं वहीं पुलिस विभाग में कार्यरत ऐसे इंस्पेक्टर से क्या उम्मीद की जा सकती है. गुर्गी निवासी सुरेंद्र मिश्र कहते हैं कि मुझसे गाली गलौज देते हुए प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने जिस तरह से अभद्रता की वह बेहद अपमान जनक है तथा मुझे डर भी लग रहा है कि कहीं वह मुझे किसी झूठे मामले में न फंसा दे जैसा कि उन्होंने फोन पर कहा भी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

‘Reliance’ बनी 11 लाख करोड़ मार्केट कैप वाली पहली कंपनी

Next Post

सलमान खान के खिलाफ सड़कों पर उतरे सुशांत सिंह राजपूत के फैंस, किया प्रदर्शन

Next Post
सलमान खान के खिलाफ सड़कों पर उतरे सुशांत सिंह राजपूत के फैंस, किया प्रदर्शन

सलमान खान के खिलाफ सड़कों पर उतरे सुशांत सिंह राजपूत के फैंस, किया प्रदर्शन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d