BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा के मंडल अध्यक्ष का आडियो वायरल, युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाने के लिए कर रहे थे सौदा

by bnnbharat.com
March 27, 2021
in समाचार
भाजपा के मंडल अध्यक्ष का आडियो वायरल, युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाने के लिए कर रहे थे सौदा
Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुरःअभी भाजपा व भाजमो में भ्रष्टाचार और अवैध ढंग से संपत्ति अर्जित करने को लेकर ज़ुबानी जंग जारी है, ऐसे समय में भाजपा के एक मंडल अध्यक्ष की बातचीत की आडियो वायरल हो रहा है. इसमें मंडल पदाधिकारी बनाने के लिए पैसों के लेनदेन की चर्चा है. संभवतः इसकी जानकारी पार्टी के वरीय पदाधिकारियों को भी है, लेकिन भाजपा की ओर से अबतक कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से पार्टी के अंदर ही तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई है.

इस आडियो में सोनारी मंडल के अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार अपने मंडल के एक नीतीश नामक युवक से बातचीत करते हुए बाकायदा पैसों के लेनदेन की बात कर रहे हैं. प्रशांत को यह कहते हुए सुना जा रहा है कि उन्होंने दीपक नाग को यह क्यों कह दिया कि उसने मंडल अध्यक्ष को 5000 रुपये दिया है, जबकि उसने तो सिर्फ 2000 रुपये ही दिए हैं. यही नहीं, प्रशांत उसे सुझाव भी देता है कि ये सब राज की बात है, किसी से चर्चा मत करना, बल्कि यह कह देना कि अध्यक्ष से उसकी

बातचीत के दौरान इस बात पर भी जोर दिया गया कि वह इस बात का प्रचार करें कि मंडल में युवा मोर्चा का पद किसी जेनरल कास्ट के युवक को ही मिलेगा. कुल 3 मिनट 45 सेकेंड की बातचीत में प्रशांत को यह भी कहते सुना जा रहा है कि अबसे अगर कोई कुछ भी पूछे, तो यह बोल देना कि हम कभी भी अध्यक्ष से मिले ही नहीं हैं. पार्टी में अगर पद चाहिए तो संख्या बल, धन या ताकत चाहिए. समझा जा रहा है कि पैसों का सारा खेल मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष पद के लिए है और प्रशांत बातों-बातों में नीतीश को यह दिलासा दे रहा है कि यह पद उसे ही मिलेगा. प्रशांत यह भी कह रहा है कि बहुत जल्दी वह दीपक को शंटिंग में डाल देगा. इस आडियो पर भाजपाइयों में कानाफूसी शुरू हो गई है.

ज्ञात हो कि पहले प्रशांत के मनोनयन तथा कमेटी गठन को लेकर भी बवाल हो चुका है. प्रशांत ने अपने मन से मंडल कमेटी की घोषणा कर दी थी, जिसे बाद में महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने मान्यता नहीं दी. कई दिनों तक रस्साकस्सी के बाद कमेटी में फेरबदल कर उस कमेटी को मान्यता दी गई थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लोहरदगा में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Next Post

बहन की हत्या के आरोपी को भेजा जेल, रिनपास में होगा शिफ्ट

Next Post
बहन की हत्या के आरोपी को भेजा जेल, रिनपास में होगा शिफ्ट

बहन की हत्या के आरोपी को भेजा जेल, रिनपास में होगा शिफ्ट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d