BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रिश्वत मांगते हुए थाना प्रभारी का ऑडियो वायरल

by bnnbharat.com
February 11, 2020
in Uncategorized
रिश्वत मांगते हुए थाना प्रभारी का ऑडियो वायरल

रिश्वत मांगते हुए थाना प्रभारी का ऑडियो वायरल

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के अछनेरा थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वायरल हो रहे ऑडियो में थाना प्रभारी 50 हजार रुपये की मांग भी कर रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि वायरल हो रहा ऑडियो करीब एक महीने पहले का है, जिसमें अछनेरा सर्किल के थाना प्रभारी संजीव तोमर खनन माफिया लोकेश और सत्ता के पक्षकारों से सेटिंग की बात करते हुए सुनाई दे रहे हैं.

लगभग 17 मिनट के इस ऑडियो में खनन से जुड़े एक अपराधी के पक्षकारों की थाना प्रभारी से बातचीत हो रही है. अपराधी के पक्षकार सेटिंग की बोल रहे हैं. इस पर थाना प्रभारी लोगों से कह रहे हैं कि उसके ऊपर ईनाम घोषित हो चुका है. पुलिस कभी भी उसे पकड़ सकती है, जब पकड़ेगी तो उसके पैर में गोली मारेगी. इसके बाद पिटाई भी लगाएगी. इस पर खनन माफिया के पक्षकार थाना प्रभारी से इससे बचने का रास्ता पूछते है तो थाना प्रभारी कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि सेटिंग से हाजिर कराओ और सेवा के तौर पर 50 हजार की व्यवस्था करो.

वायरल हो रहे ऑडियो में थाना प्रभारी संजीव तोमर कह रहे हैं कि मैं अधिकारियों से बात करता हूं. खनन माफिया के पक्षकारों को भरोसे में लेने के बाद दो दिन में व्यवस्था और वकीलों के चक्कर में न पड़ने की सलाह देते हुए भी थाना प्रभारी इस ऑडियो में सुनाई दे रहे हैं. इस ऑडियो के वायरल होने के बाद आईजी रेंज आगरा ने इस ऑडियो को गंभीरता से लिया है और इसकी जांच करा रहे हैं. जिससे इस ऑडियो की सत्यता का पता चल सके.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने कठोर कार्रवाई की है. अछनेरा के थानेदार इंस्पेक्टर संजीव तोमर को निलंबित कर दिया है. एक महीने पहले लोकेश का फूफा महावीर सिंह और करन सिंह थाना अछनेरा में आकर संजीव तोमर से मिले. इस दौरान मुकदमे से नाम निकलवाने के बदले 50 हजार रुपये की व्यवस्था करने की बात हुई. दोनों के बीच बातचीत का ऑडियो दारोगा मनवीर सिंह ने बना लिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

3 साल की बच्ची से दुष्कर्म फिर हत्या, गिरफ्तार

Next Post

यदि दोहराई गई पुलवामा की घटना, तो भारत सरकार बॉर्डर क्रॉस कर मारने का दे सकती है आदेश: बीएस धनोआ

Next Post
यदि दोहराई गई पुलवामा की घटना, तो भारत सरकार बॉर्डर क्रॉस कर मारने का दे सकती है आदेश: बीएस धनोआ

यदि दोहराई गई पुलवामा की घटना, तो भारत सरकार बॉर्डर क्रॉस कर मारने का दे सकती है आदेश: बीएस धनोआ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d