रांची. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि 5 अगस्त भारत के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित हो गया है.
कहा कि ठीक एक वर्ष पूर्व भारत के संसद ने माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के माथे से धारा 370 और 35 ए को हटाकर एक कलंक को मिटाते हुए राष्ट्रीय एकात्मता को मजबूत किया था वही कल 5अगस्त को अयोध्या में माननीय प्रधानमंत्री जी के कर कमलों से होने जा रहे भव्य श्रीराम मंदिर के भूमिपूजन और कार्यारम्भ से देश की सांस्कृतिक एकात्मता मजबूत होगी. प्रकाश ने इस ऐतिहासिक अवसर पर समस्त झारखंड वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है.

