लातेहार: लातेहार जिले के सदर थाना क्षेत्र के सासंग गांव के तूरीटोला में समाज को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है. पुलिस के मुताबिक, कला भुईयां नामक युवक अपनी चाची मांगो देवी से मंगलवार की सुबह अवैध संबंध बनाने का प्रयास किया. उस वक्त चाची घर में अकेली थी. जब उसने इसका विरोध किया तो भतीजा ने गुस्से में आकर चाची को पहसुल व हसुआ से गला रेत कर हत्या कर दी.
पुलिस ने आरोपी कला भुईयां को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया है. घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वीरेंद्र राम व पुलिस निरीक्षक सह थानेदार अमीत कुमार गुप्ता घटना स्थल पहुंच घटना की जानकारी ली.
पुलिस निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि मृतका का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजा गया है.

