BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

AUS vs IND: ऑस्ट्रेलिया ने 66 रन से जीता पहला वन-डे

by bnnbharat.com
November 27, 2020
in समाचार
AUS vs IND: ऑस्ट्रेलिया ने 66 रन से जीता पहला वन-डे
Share on FacebookShare on Twitter

NEW DELHI:-  भारत और मेजबान ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 375 रन का लक्ष्य दिया. भारतीय टीम इस विशाल लक्ष्य के जवाब में निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट पर 308 रन ही बना पाई. ऑस्ट्रेलिया ने 66 रन से जीत हासिल कर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की. 66 गेंद पर 106 रन की तेज तर्रार पारी खेलने वाले स्टीव स्मिथ को मैन ऑफ द मैच चुना गया.टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को कप्तान आरोन फिंच और डेविड वार्नर ने अच्छी शुरुआत दी. दोनों ने पहले 10 ओवर के पावरप्ले में बिना विकेट खोए 51 रन जोड़े. आरोन फिंच ने 69 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके बाद टीम के 100 रन पूरे हुए और फिर डेविड वार्नर ने अपने करियर की 22वीं फिफ्टी पूरी की. 4 चौकों की मदद से उन्होंने 54 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. 

कंगारू टीम को पहला झटका 28वें ओवर में लगा जब मोहम्मद शमी ने डेविड वार्नर को केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया. वार्नर 76 गेंदों में 69 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, कप्तान आरोन फिंच ने 117 गेंदों में अपने वनडे करियर का 17वां शतक पूरा किया. हालांकि, वे 124 गेंदों में 114 रन की पारी खेलकर जसप्रीत बुमराह की गेंद पर केएल राहुल के हाथों कैच आउट हुए.

ऑस्ट्रेलियाई टीम को तीसरा झटका मार्कस स्टोइनिस के रूप में लगा, जो पहली गेंद पर आउट हो गए. उनको युजवेंद्रा चहल ने फंसाया. इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल 19 गेंदों में 45 रन की तूफानी पारी खेलकर मोहम्मद शमी की गेंद पर रवींद्र जडेजा के हाथों कैच आउट हुए. मैक्सवेल के बाद मार्नस लाबुशाने 2 रन बनाकर नवदीप सैनी की गेंद पर शिखर धवन के हाथों कैच आउट हो गए. 

मेजबान कंगारू टीम के लिए पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने भी शतकीय पारी खेली. महज 62 गेंदों में 10 चौके और 4 छक्कों की मदद से स्मिथ ने शतक बनाया. इस दौरान उनका स्ट्राइकरेट 161.29 का रहा. स्मिथ 66 गेंदों में 105 रन की पारी खेलकर आउट हो गए. उनको मोहम्मद शमी ने बोल्ड किया. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एलेक्स कैरी 17 रन और पैट कमिंस एक रन बनाकर नाबाद लौटे. ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

आरोन फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशाने, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम जैम्पा और जोश हेजलवुड.

भारत की प्लेइंग इलेवन

शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, युजवेंद्रा चहल और जसप्रीत बुमराह.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तिलक समारोह मे कोफी मशीन फटने से एक की मौत,चार घायल

Next Post

दर्दनाक हादसा: बस में घुसी इनोवा, 4 की मौत, 1 गंभीर

Next Post
अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, 9 माह के बच्चे की कटी गर्दन

दर्दनाक हादसा: बस में घुसी इनोवा, 4 की मौत, 1 गंभीर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d