BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

महाशिवरात्रि पर 4 ग्रहों का शुभ संयोग, सुख-समृद्धि के लिए करें ये आसान उपाय

by bnnbharat.com
March 11, 2021
in समाचार
महाशिवरात्रि पर 4 ग्रहों का शुभ संयोग, सुख-समृद्धि के लिए करें ये आसान उपाय
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः शिवरात्रि के दिन चार ग्रहों का शुभ संयोग बन रहा है. सूर्य, शुक्र, चंद्रमा और बुध एक साथ कुंभ राशि में होगा. यह शुभ संयोग पूजा-अर्चना के लिए विशेष फलदायी साबित होगा. इस स्थिति को राजयोग भी कहा जाता है.

शिवरात्रि पूजन के लिए ये है शुभमुहूर्त

             रात्रि प्रथम पहर की पूजा समय: संध्या 5:56 बजे से 8.57 बजे तक

             द्वितीय पहर की पूजा समय: संध्या 8.57 बजे से 11.58 बजे तक

             तृतीय पहर की पूजा समय: 11.58 बजे से 2.59 बजे तक

             चतुर्थ पहर की पूजा समय: 2.59 बजे से प्रात: काल 6.01 बजे तक

             चतुर्दशी तिथि आरंभ 11 मार्च को दोपहर 2.39 बजे से 12 मार्च को दोपहर 3.02 बजे तक

             शिवरात्रि व्रत का पारण: 12 मार्च काे सुबह 06.01 बजे से दोपहर 2.58 बजे तक

महाशिवरात्रि पर जल चढ़ाने के लिए मंदिरों में शिव भक्तों की लगी कतारें, हरिद्वार महाकुंभ में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

नई दिल्लीः देशभर में आज महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. भोर से ही भोले के भक्त शिव शंकर के मंदिरों में जल चढ़ा और माथा टेक कर आशीर्वाद ले रहे हैं. मंदिरों के बाहर लाइन लगा कर खड़े हैं और उन्हें दूध, बेलपत्र, भांग और धतूरा चढ़ाकर अपनी मनोकामनाएं पूरी करने की प्रार्थना कर रहे हैं. साथ ही हरिद्वार महाकुंभ में श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई.

वहीं, महाशिवरात्रि के मौके पर हरिद्वार से काशी तक श्रद्धालुओं का हुजूम देखने को मिल रहा है. हरिद्वार में आज महाकुंभ का पहला शाही स्नान है. जूना अखाड़ा, अग्नि अखाड़ा और किन्नर अखाड़ा करीब 11 बजे हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड पर स्नान करने के लिए पहुंचेंगे.

उधर वाराणसी में भोलेनाथ के दर्शन के लिए सुबह से ही काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लग गईं हैं. महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं मे काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं. इसके अलावा देश के अन्य हिस्सों से भी महाशिवरात्रि के मौके पर अलग अलग मंदिरों में काफी भीड़ देखने को मिल रही है. हालंकि कोरोना को देखते हुए सावधानी बरती जा रही है.

महाशिवरात्रि पर हरिद्वार में महाकुंभ का पहला शाही स्नान आज

उत्तराखंड के नए सीएम तीरथ सिंह रावत भी हरिद्वार महाकुंभ में पहुंचे रहे हैं. आज जूना अखाड़ा, आह्वान अखाड़ा, अग्नि अखाड़ा और किन्नर अखाड़ा करीब 11 बजे हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड पर स्नान करने के लिए पहुच रहे हैं. इसके बाद निरंजनी अखाड़ा और आनंद अखाड़ा करीब 1 बजे हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड पर स्नान करेंगे. इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़ा और अटल अखाड़ा करीब 4 बजे हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड पर स्नान करेंगे.

वहीं, नागा-साधुओं का भी शाही स्नान होगा. कुंभ के पहले शाही स्नान के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु हर की पौड़ी पहुंच रहे हैं. कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे को देखते हुए कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कुछ खास इंतजाम किए गए हैं. उत्तराखंड में तीरथ सिंह रावत मुख्यमंत्री पद संभालते ही एक्शन में नजर आए. महाशिवरात्रि के अवसर पर महाकुंभ के पहले शाही स्नान में श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करने के निर्देश दिए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नकली सर्टिफिकेट लेकर आर्मी बहाली में शामिल होने आए 6 गिरफ्तार

Next Post

तकिया-गद्दा ले जाने वाले 10 पुलिसकर्मियों पर गिर सकती है गाज

Next Post
तकिया-गद्दा ले जाने वाले 10 पुलिसकर्मियों पर गिर सकती है गाज

तकिया-गद्दा ले जाने वाले 10 पुलिसकर्मियों पर गिर सकती है गाज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d