BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारत को उसके घर में हराएगी आस्ट्रेलिया : रिकी पोंटिंग

by bnnbharat.com
January 13, 2020
in Uncategorized
भारत को उसके घर में हराएगी आस्ट्रेलिया : रिकी पोंटिंग

भारत को उसके घर में हराएगी आस्ट्रेलिया : रिकी पोंटिंग

Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: दो बार के विश्व विजेता कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि एरॉन फिंच की कप्तानी वाली आस्ट्रेलियाई टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत को उसी के घर में हरा सकती है. फिंच की कप्तानी में ही आस्ट्रेलिया ने पिछले साल भारत को उसी के घर में पांच मैचों की वनडे सीरीज में 3-2 से हराया था.

इस दौरे पर आई आस्ट्रेलियाई टीम को सीरीज का पहला मैच मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है.

पोंटिंग ने ट्वीटर पर सवाल-जवाब सत्र में कहा, “शानदार विश्व कप और बेहतरीन टेस्ट ग्रीष्मकाल के बाद आस्ट्रेलिया पूरे आत्मविश्वास में है, लेकिन भारत पिछली सीरीज की हार का बदला लेना चाहेगी. मुझे लगता है कि आस्ट्रेलिया 2-1 से सीरीज जीतेगी.”

आस्ट्रेलिया इस सीरीज से पहले अपने घर में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का सफाया कर आ रही है.

पोंटिंग ने पहली बार वनडे टीम का हिस्सा बने मार्नस लाबुशैन पर भी आत्मविश्वास जताया है. लाबुशैन ने टेस्ट में दमदार प्रदर्शन कर वनडे टीम में जगह बनाई.

पूर्व कप्तान ने कहा, “मुझे लगता है कि वह मध्य क्रम में आस्ट्रेलिया के लिए अच्छा काम करेंगे. वह स्पिन के शानदार खिलाड़ी हैं, विकेटों के बीच में भी अच्छा दौड़ते हैं. फील्डिंग भी शानदार करते हैं और अच्छी खासी लेग स्पिन भी कर सकते हैं. वह ओवरऑल पैकेज हैं.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोई फॉर्मेट हो, कोई गेंद हो हम पूरी तरह तैयार हैं : विराट कोहली

Next Post

BJP, RSS ने 114 फीट के यीशु मसीह की प्रतिमा बनाने के प्रस्ताव के खिलाफ किया प्रदर्शन

Next Post
BJP, RSS ने 114 फीट के यीशु मसीह की प्रतिमा बनाने के प्रस्ताव के खिलाफ किया प्रदर्शन

BJP, RSS ने 114 फीट के यीशु मसीह की प्रतिमा बनाने के प्रस्ताव के खिलाफ किया प्रदर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d